- 'तारक मेहता' के 'नट्टू काका' का निधन
- 77 साल की उम्र में हुआ निधन
- लंबे समय से चल रहा था कैंसर का इलाज
टीवी के सबसे लोकप्रिय और पुराने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के नट्टू काका (Nattu Kaka) यानी घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) का निधन हो गया है. उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. घनश्याम नायक का लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था. बीमार होने के कारण वो नियमित अंतराल पर शूट के लिए नहीं जा पाते थे. नट्टू काका के निधन की खबर से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की कास्ट और मनोरंजन जगत एक बार फिर शोक की लहर में है.
Hamare pyaare #Natukaka @TMKOC_NTF hamare saath nahi rahe परम कृपालु परमेश्वर उन्हें अपने चरणो में स्थान दे और परम शांति दे उनके परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति दे #नटुकाका हम आपको नहीं भूल सकते @TMKOC_NTF
— Asit Kumarr Modi (@AsitKumarrModi) October 3, 2021
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
नट्टू काका (Nattu Kaka) उर्फ घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) के निधन को लेकर बताया जा रहा है रविवार शाम 5. 30 बजे उनका निधन हुआ. इस खबर के आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स सहित सेल्ब्स अपना दुख जता रहे हैं. घनश्याम नायक अभी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो का हिस्सा था. उनकी ख्वाहिश थी कि वो आखिरी समय तक एक्ट करते रहें.
घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) यानी नट्टू काका (Nattu Kaka) ने एक इंटरव्यू में अपनी आखिरी ख्वाहिश बताते हुए कहा था कि यदि मेरा निधन होता है तो मैं अपने मेकअप में ही मरना चाहता हूं. गौरतलब है, पिछले साल उनके गले का ऑपरेशन हुआ था. घनश्याम नायक टीवी इंडस्ट्री के साथ फिल्मों में काम कर चुके थे. उन्होंने बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफ, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं