विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2022

मोनालिसा की जिंदगी में आया था ऐसा पल, जब उन्हें लगने लगा था 'शायद मेरी शादी ही ना हो'

मोनालिसा स्मार्ट जोड़ी के सेट पर काफी भावुक हो गईं और आंखों में आंसू लिए बोलीं,  "मेरा रील लाइफ देख कर लोग मुझे जज करने लगे थे, सोचते थे की रील लाइफ में जैसी है, रियल लाइफ में भी ऐसी ही होगी." 

मोनालिसा की जिंदगी में आया था ऐसा पल, जब उन्हें लगने लगा था 'शायद मेरी शादी ही ना हो'
पति विक्रांत सिंह के साथ मोनोलिसा
नई दिल्ली:

स्मार्ट जोड़ एक नया रियलिटी टीवी शो है, जिसमें जाने माने कपल्स अपनी पर्सनल लाइफ और रिश्तों को लेकर बहुत कुछ खुलासे कर रहे हैं. शो में 10 सेलेब्रिटी जोड़े हैं जो अलग अलग क्षेत्र के हैं. शो में कपल्स के बीच समझ और बॉन्डिंग को लेकर टेस्ट किया जाएगा. शो के हालिया प्रोमो में एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी शादी और रिश्ते के बारे में काफी कुछ खुलासा किया. शो के सेट पर वह और उनके पति काफी भावुक हो गए.  

प्रोमो में वह अपने पति विक्रांत सिंह के साथ स्टेज पर दिखाई दे रही है. उन्होंने सेट पर अपनी शादी में आ रही दिक्कतों के लेकर खुलासा किया. मोनालिसा भावुक हो गईं और आंखों में आंसू लिए बोलीं,  "मेरा रील लाइफ देख कर लोग मुझे जज करने लगे थे, सोचते थे की रील लाइफ में जैसी है, रियल लाइफ में भी ऐसी ही होगी." 

उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से लोग मुझे लेकर सोचते थे... हलत ही ऐसे हो गई थी मनीष की शायद मेरी शादी ही ना हो पाती." यह सुनकर उनके पति विक्रांत भी काफी भावुक हो गए और उनकी स्टोरी सुनकर अन्य कंटेस्टेंट भी हैरान रह गए.

 बता दें कि इस कपल ने हाल ही में अपनी शादी के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, "हैप्पी 5 इयर्स माई पार्टनर, माई फ्रेंड, माई लविंग हब्बी ... हम एक साथ स्टॉन्ग हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Age, Monalisa Beautiful Look, Monalisa Bhojpuri Actress, Monalisa Actress Movies, Monalisa Engaged, Monalisa Husband Vikrant Singh, Smart Jodi Star Plus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com