विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2021

छोटे बच्चे ने शहनाज गिल के आगे जोड़ा 'Shukla' सरनेम तो एक्ट्रेस ने यूं दिया रिएक्शन...देखें Video

हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Video) के फैन पेज पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में वे किसी कॉफी शॉप पर बैठी नजर आ रही हैं. उनके साथ उनकी एक करीबी और एक छोटा बच्चा भी दिखाई दे रहा है.

छोटे बच्चे ने शहनाज गिल के आगे जोड़ा 'Shukla' सरनेम तो एक्ट्रेस ने यूं दिया रिएक्शन...देखें Video
शहनाज गिल का वीडियो वायरल
  • छोटे बच्चे ने शहनाज गिल के आगे जोड़ा दूसरा सरनेम
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
  • शहनाज गिल ने नाम देख यूं दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने लोगों के दिलों में जगह अपनी पहचान बेहद खूबसूरत मुस्कान और दिल छू लेने वाली बातों से बनाई है. आज शहनाज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं. वहीं जब से सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ है तब से फैंस के साथ-साथ शहनाज भी सदमे में हैं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरियां बना ली हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. उनके फैन पेज पर लगातार उनसे जुड़े खास वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो फैंस का दिल छू लेगा. 

फैन पेज पर वायरल हो रहा है यग वीडियो 
हाल ही में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill Video) के फैन पेज पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में वे किसी कॉफी शॉप पर बैठी नजर आ रही हैं. उनके साथ उनकी एक करीबी और एक छोटा बच्चा भी दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह छोटा बच्चा शहनाज का फोन लेकर शहनाज के नाम के आगे 'शुक्ला' सरनेम जोड़ देता है. जिसके बाद शहनाज कहती नजर आ रही हैं 'ओ माई गॉड ये क्या किया ?' सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बिग बॉस में मिले थे सिडनाज 
आपको बता दें कि शहनाज (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ दोनों बिग बॉस सीजन 13 में एक दूसरे से मिले थे. जिसके बाद दोनों की दोस्ती दिन पर दिन गहरी होती नजर आई. दोनों ने कई म्यूजिक वीडियो साथ में किए. जिसमें से उनके 'शोना-शोना' गाने को फैंस द्वारा खूब सराहा गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Viral Video, Shehnaaz Gill Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com