विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2021

कपिल शर्मा शो के 'चंदू' का घर किसी महल से कम नहीं, जीते हैं ऐसी शानदार लाइफ- देखें Photos

चंदन प्रभाकर द कपिल शर्मा शो के 'चंदू' का किरदार निभाते हैं. असली जिंदगी में चंदन काफी रिच और शानदार लाइफ कैरी करते हैं. उनके शानदार घर की तस्वीरें वायरल हैं.

कपिल शर्मा शो के 'चंदू' का घर किसी महल से कम नहीं, जीते हैं ऐसी शानदार लाइफ- देखें Photos
चंदन प्रभाकर के घर की शानदार तस्वीरें देखें
नई दिल्ली:

द कपिल शर्मा शो के 'चंदू' यानी चंदन प्रभाकर अपनी कॉमेडी टाइमिंग से लोगों को खूब गुदगुदाने का काम करते हैं. शो में वो 'चंदू चायवाले' वाले का रोल निभाते हैं और उनकी एंट्री होते ही दर्शक गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं. शो में चंदन प्रभाकर भले ही कैसे भी रहते हों लेकिन रियल लाइफ में वो काफी रॉयल लाइफ जीते हैं. उनके पास शानदार घर और गाड़ियों का कलेक्शन है. चंदन प्रभाकर सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं और अपने परिवार और घर की तस्वीरें शेयर करते हैं. उनका आलीशान घर किसी महल से कम नहीं है.

चंदन प्रभाकर उर्फ 'चंदू' ने बीते महीने भी कई तस्वीरों को शेयर किया था, जिसमें उनके घर की इनसाइड तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उनका घर लग्जरी चीजों से भरा हुआ है और उसे शानदार तीरीके से डेकोरेट किया गया है. बताया जाता है कि चंदन प्रभाकर का घर मुंबई के पॉल इलाके में स्थित है. उनके घर का ड्रॉइंग एरिया ले लो या बालकनी सभी बेहद खूबसूरत हैं. चंदन प्रभाकर के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हैं. बता दें कि कपिल के शो में चंदू सालों से अपनी पकड़ बनाए हुए हैं.

चंदन प्रभाकर और कपिल शर्मा बचपन के दोस्त हैं. कई इंटरव्यू में दोनों ने इस बात का खुलासा किया है. द कपिल शर्मा शो से पहले चंदन द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज और कॉमेडी विद कपिल शर्मा में काम कर चुके हैं. चंदन प्रभाकर एक शानदार एक्टर भी हैं उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा कई पंजाबी फिल्मों में अपने इस हुनर को प्रदर्शित किया है. उनकी प्रमुख फिल्मों में भावनाओं को समझो, पावर कट, डिस्को सिंह और जज सिंह एलएलबी शामिल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandan Prabhakar, Chandan Prabhakar House, The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show Chandu, Chandan Prabhakar Instagram, Chandan Prabhakar Net Worth, Chandan Prabhakar House Photos, Inside Photo Of Chandan Prabhakar House, Chandu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com