विज्ञापन
This Article is From May 14, 2023

'तारक मेहता...' की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के गंभीर आरोपों पर भड़के प्रोड्यूसर, असित मोदी ने आरोपों को बताया 'झूठा'

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोड़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के आरोपों पर अब प्रोड्यूसर असित मोदी ने रिएक्शन दिया है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को झूठा कहा है.

'तारक मेहता...' की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के गंभीर आरोपों पर भड़के प्रोड्यूसर, असित मोदी ने आरोपों को बताया 'झूठा'
तारक मेहता का उलटा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कही ये बात
नई दिल्ली:

टीवी शो तारक मेहता का उलटा चश्मा अपने किरदारों को लेकर काफी फेमस है. चाहे वह जेठालाल हो या भिड़े हर किसी को फैंस ने प्यार दिया है. हालांकि शो के एक्टर्स कई बार अपने फेमस किरदार छोड़ने के लिए चर्चा में आ जाते हैं. इसी बीच रोशन सोधी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो को अलविदा कहने के साथ ही शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और क्रू पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद अब प्रोड्यूसर का रिएक्शन सामने आया है, जो सुर्खियों में छा गया है. 

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा, 'यह सिर्फ झूठा और आधारहीन आरोप है, जिनमें कोई सच्चाई नहीं है. वह सिर्फ मेरी छवि को खराब करने की कोशिश कर रही हैं. यह मेरा मानना है और मैं इसे किसी भी बहाने से कवर करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं. हर कोई जानता है कि मैं असल जिंदगी में कैसा हूं. हमने उन्हें शो और मेरी टीम से निकाला है और मेरे निर्देशक और टीम ने उसे शो छोड़ने के लिए कहा. हमारे पास सभी सबूत हैं और मैं सिर्फ ऐसे ही बात नहीं कर रहा हूं. मेरा प्रोड्क्शन जल्द ही आप सभी को सारे सबूत और दस्तावेज भेज देगा. हम उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे क्योंकि वह झूठे और आधारहीन आरोप लगाकर शो और मेरी इमेज को खराब करने की कोशिश कर रही है, जिसका कारण उनका कॉन्ट्रेक्ट अचानक खत्म करना और शो से निकाला जाना है.'

प्रोडक्शन हाउस नीला टेलीफिल्म्स ने भी इसी बीच जेनिफर मिस्त्री के बारे में हर्षद जोशी, रूंसी डेव और अरमान की दिशा टीम ने जारी किए बयान में कहा, “सेट पर उनके पास बुनियादी अनुशासन की कमी थी और वह अपने काम पर ध्यान नहीं दे रही थीं. हमें उनके बिहेवियर की शिकायत रोज प्रोडक्शन हेड को करनी पड़ती थी. अपने आखिरी दिन उन्होंने पूरी यूनिट के सामने अपमानजनक बिहेवियर दिखाया और शूटिंग को बीच में छोड़ कर चली गईं.".

प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और जतिन बजाज द्वारा बयान में आगे कहा गया है, "उन्होंने हर दिन पूरी टीम के साथ शो में दुर्व्यवहार किया. शूट से बाहर निकलते समय वह अपनी कार को बहुत स्पीड में ले गई और अपने रास्ते में आ रहे लोगों का भी ध्यान नहीं दिया. इतना ही नहीं उन्होंने सेट की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया है. शूटिंग के दौरान उनके बुरे व्यवहार और अनुशासनहीन होने के कारण उनका कॉन्ट्रेक्ट खत्म करना पड़ा है. इस घटना के दौरान असित जी अमेरिका में थे. जबकि वह अब हम पर और शो को आधारहीन आरोप लगाकर इमेज खराब करने की कोशिश कर रही हैं. हमने पहले ही संबंधित अधिकारियों के साथ इन आधारहीन आरोपों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कर दी है." 

गौरतलब है कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल पिछले दो महीने से शो से दूर हैं. एक्ट्रेस ने बताया है कि आखिरी बार उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए 7 मार्च को शूटिंग की थी. जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने दावा किया है कि शो के प्रोजेक्ट हेड सोहेल रामानी और प्रोड्यूसर जतिन बजाज ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर उनका अपमान किया था. जिसके बाद जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो को छोड़ दिया. 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Jennifer Mistry, Tmkoc, Sohil Ramani, Jatin Bajaj, Asit Modi, Sohil Ramani Taarak Mehta, Sexual Harassment, Jennifer Bansiwal, Sohail Ramani, Sexual Harassment Meaning In Hindi, Nidhi Bhanushali, Asit Kumar Modi, Jennifer Mistry Bansiwal, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cast, Raj Anadkat, Tmkoc News, Jennifer Taarak Mehta, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, Asit Kumarr Modi, Jatin Bajaj Tmkoc, Roshan Sodhi, Jennifer Mistry Bansiwal Husband Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com