विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2021

Surbhi Jyoti छुट्टियां बिताने पहुंची मालदीव, स्विमिंग के लिए समुद्र में उतरती आईं नजर- देखें Video

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्विमिंग के लिए समुद्र में उतरती हुई दिखाई दे रही हैं.

Surbhi Jyoti छुट्टियां बिताने पहुंची मालदीव, स्विमिंग के लिए समुद्र में उतरती आईं नजर- देखें Video
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) मालदीव में एंजॉय करती आईं नजर
  • सुरभि ज्योति छुट्टियां बिताने पहुंची मालदीव
  • स्विमिंग के लिए समुद्र में उतरती नजर आईं एक्ट्रेस
  • सुरभि ज्योति का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं. मालदीव में रहकर भी वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हुए नजर आती हैं और अपने फैंस से लगातार जुड़ी भी हुई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्विमिंग के लिए समुद्र में उतरती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. सुरभि ज्योति के इस वीडियो को अभी तक एक लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) का वीडियो में ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अपनी जिंदगी से प्यार कर रही हूं..." वीडियो में सुरभि ज्योति पहले अपने रिजॉर्ट का खूबसूरत नजारा दिखाती हैं. इसके बाद वह स्विमिंग के लिए समुद्र में उतर जाती हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज वाकई कमाल का लग रहा है. बता दें कि सुरभि ज्योति ने वीडियो के अलावा मालदीव से जुड़े फोटोज भी शेयर किये थे, जिसमें वह प्लेन में बैठी नजर आ रही थीं. इन तस्वीरों में भी एक्ट्रेस का अंदाज वाकई कमाल का लग रहा था. 

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) के करियर की बात करें तो वह आखिरी बार 'कुबूल है 2.0' (Qubool Hai 2.O) में नजर आई थीं. इस शो में उन्होंने जोया का किरदार निभाया था, जिसने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. कुबूल है 2.0 में भी सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर की केमिस्ट्री कमाल की लग रही थी. इसके अलावा सुरभि ज्योति ने नागिन 3 से भी खूब सुर्खियां बटोरीं. इस शो में उन्होंने बेला की भूमिका निभाई थी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था. सुरभि ज्योति ने टीवी की दुनिया में भी कुबूल है के जरिए ही लोकप्रियता हासिल की थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Jyoti, Surbhi Jyoti Video, Surbhi Jyoti Bikini Video, Surbhi Jyoti Swimming Video, Surbhi Jyoti Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com