विज्ञापन

कुबूल है की जोया बनेंगी मां, सुरभि ज्योति ने पहली प्रेग्नेंसी पर शेयर किया पोस्ट, बताया कब आएगा नन्हा मेहमान

'नागिन' फेम सुरभि ज्योति मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज में गुड न्यूज शेयर करते हुए स्पेशल पोस्ट शेयर किया. 

कुबूल है की जोया बनेंगी मां, सुरभि ज्योति ने पहली प्रेग्नेंसी पर शेयर किया पोस्ट, बताया कब आएगा नन्हा मेहमान
सुरभि ज्योति ने किया पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान
नई दिल्ली:

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने कई धारावाहिकों में काम कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. अभिनेत्री ने बुधवार को जानकारी दी कि वे जल्द ही मां बनने वाली हैं. सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर में सुरभि और उनके पति सुमित सूरी के पैर दिख रहे हैं, लेकिन बीच में एक छोटा-सा बच्चे का जूता रखा हुआ है, जो इस बात का इशारा है कि एक्ट्रेस के घर जल्द ही नन्हा सा मेहमान आने वाला है. अभिनेत्री ने बताया कि उनके घर पर नन्हा मेहमान जून में आने वाला है. 

सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां

सुरभि ने लिखा, "ऊं. हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर अब शुरू होने जा रहा है. हमारा नन्हा प्यार इस जून में आने वाला है." पोस्ट शेयर करने के बाद सुरभि के इंडस्ट्री के दोस्तों और कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए. अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी, श्वेता तिवारी और अरिजीत तनेजा ने लिखा, "बधाई हो," तो अभिनेता नकुल मेहता ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. अभिनेत्री मौनी रॉय ने लिखा, "दिल से बधाई." किश्वर ने लिखा, "दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं, इसलिए तुम इंस्टा से गायब थीं."

ये भी पढ़ें- शादी के बाद पति संग एक कमरे में नहीं रहती सुरभि ज्योति, बोलीं- हमारे पास अपनी पसंद...

2024 में की थी शादी

बता दें कि सुरभि ने 27 अक्टूबर 2024 को बॉयफ्रेंड और अभिनेता सुमित सूरी के साथ उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में एक भव्य और यादगार समारोह में शादी की थी. शादी से पहले दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. रिश्ता शुरू होने के बाद से ही वे काफी प्राइवेट रहे और अपने रिश्ते को लेकर कभी सामने नहीं आए थे। अब जून में ये कपल अपने बच्चे का स्वागत करेंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com