विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2020

टीवी की इच्छाधारी नागिन Surbhi Chandna ने पंजाबी सॉन्ग पर टीम के साथ किया डांस, देखें Video

टीवी एक्टेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) इन दिनों सीरियल नागिन 5 (Naagin 5) में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा रही हैं.

टीवी की इच्छाधारी नागिन Surbhi Chandna ने पंजाबी सॉन्ग पर टीम के साथ किया डांस, देखें Video
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी एक्टेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) इन दिनों सीरियल नागिन 5 (Naagin 5) में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा रही हैं. सुरभि चंदना के इस किरदार को खूब प्यार मिल रहा है और इसे पसंद भी किया जा रहा है. वैसे भी नागिन सीरियल जब भी टीवी पर आता है तो टीआरपी के नए कीर्तिमान कायम करता है. लेकिन सुरभि चंदना अपने वीडियो की वजह से भी फैन्स का दिल जीतती हैं. सुरभि चंदना (Surbhi Chandna Dance Video) नागिन की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पंजाबी सॉन्ग पर जमकर डांस कर रही है.

नागिन 5 (Naagin 5) की एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने डांस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है, 'इन मस्ती भरे लोगों के साथ सनी आउटडोर.' इस वीडियो में सुरभि चंदना नागिन 5 की अपनी टीम के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. इसमें सीरियल के अन्य कलाकारों को भी देखा जा सकता है. 

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने जी टीवी के शो 'कुबूल है' में हया के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. जिसके बाद वह स्टार के कई पोपुलर शो जैसे 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'संजीवनी' में भी नजर आईं. संजीवनी में उनके ईशानी अरोड़ा के किरदार को भी खूब पसंद किया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surbhi Chandna, Surbhi Chandna Dance, Naagin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com