- शिल्पा शेट्टी ने शो के दौरान चूमे बच्ची के पांव
- सुपर डांस की जज हैं शिल्पा शेट्टी
- सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल
सोनी टीवी पर आने वाले शो 'सुपर डांसर 3 '(Super Dancer Chapter 3) में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) को एक बच्ची की परफॉर्मेंस इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसके पांव को चूम लिया. अब शिल्पा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. कोलकाता से इस शो की कंटस्टेंट रुपसा बतब्याल (Rupsa Batbyal) अपने पावर पैक्ड प्रदर्शन और मूव्स से दर्शकों को हर बार प्रभावित कर देती है. जिसे देख शो के जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty), अनुराग बसु (Anurag Basu) और गीता कपूर (Geeta Kapoor) नन्ही रुपसा की तारीफें करते नहीं थकते.
शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' पर बोले बॉलीवुड एक्टर- ईद पर रिलीज होती तो 'भारत' का क्या होता...
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बता दें 'सुपर डांसर चैप्टर 3 '(Super Dancer Chapter 3) का इस रविवार फिनाले एपिसोड आने वाला है. इस एपिसोड में 6 वर्षीय रुपसा की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख जज शिल्पा (Shilpa Shetty) खुद को रोक नहीं पातीं और जाकर उसके पांव को चूम लेती हैं. जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है और ऑडियंस जमकर तालियां बजाने लगती है.
रविवार को आने वाले फिनाले में जज शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भरतनाट्यम भी करती दिखाई देंगी. जिसकी झलक पहले से ही टेलिवीजन पर दिखाई जा रही है. सोनी टीवी पर आने वाले इस शो को टेलिवीजन एक्टर ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani ) होस्ट करते हैं और हर बार अपनी कॉमेडी टाइमिंग से जनता को हंसाते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं