विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

कपिल शर्मा को छोड़कर शिल्पा शिंदे के साथ नजर आए सुनील ग्रोवर, जानें क्या है तैयारी

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जोड़ी ने टीवी पर हंसी मजाक का ऐसा धमाल मचाया था कि दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी. लेकिन दोनों की दोस्ती टूट गई और फिर राहें जुदा हो गईं.

कपिल शर्मा को छोड़कर शिल्पा शिंदे के साथ नजर आए सुनील ग्रोवर, जानें क्या है तैयारी
सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे
  • सुनील-शिल्पा की फोटो हुई वायपल
  • नए शो के लग रहे कयास
  • कपिल शर्मा के साथ आते थे सुनील
नई दिल्ली: सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जोड़ी ने टीवी पर हंसी मजाक का ऐसा धमाल मचाया था कि दोनों की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी. लेकिन दोनों की दोस्ती टूट गई और फिर राहें जुदा हो गईं. लेकिन बिग बॉस-11 विनर शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर की एक तस्वीर इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे लैपटॉप पर कुछ देखते हुए नजर आ रहे हैं. सुनील और शिल्पा की ये तस्वीर प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने पोस्ट की है. उन्होंने कैप्शन दिया है, 'क्या हो रहा है.' इसके बाद से ही कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि दोनों एक साथ किसी शो में नजर आएंगे.

राधिका आप्टे ने खोली साउथ के स्टार की पोल, बोलीं- वे सेट पर आए और मेरे पांव को सहलाने लगे...

कुछ समय पहले खबर आई थी कि शिल्पा शिंदे कलर्स चैनल का शो कर रही हैं. 'बिग बॉस' कलर्स का सुपरहिट रियलिटी शो और इसकी जबरदस्त टीआरपी है. बिग बॉस के विजेता का एक कॉन्ट्रेक्ट भी साइन होता है, और ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि शिल्पा उनके साथ कोई नया शो करने वाली हैं. लेकिन सुनील ग्रोवर के उनके साथ नजर आने के बाद अब माना जा रहा है कि यह शो कॉमेडी हो सकता है. 

 
 

A post shared by Preeti Simoes (@preeti_simoes) on



आदित्य नारायण ने ऑटोवाले को टक्कर मारने के बाद किया कुछ ऐसा, आप भी कहेंगे भई वाह!

वैसे भी सुनील ग्रोवर इन दिनों टीवी पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, और दुनियाभर में स्टेज शो करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर दोनों ही कलर्स के साथ कोई शो करते हैं तो यह दर्शकों के लिए धमाकेदार ट्रीट होगी क्योंकि शिल्पा शिंदे को बिग बॉस की टीआरपी क्वीन कहा गया था, और सुनील ग्रोवर तो अपने अंदाज की वजह से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की जान थे. अगर ये दोनों एक साथ आते हैं, तो यह धमाकेदार रहेगा. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Shilpa Shinde, Kapil Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com