टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वहीं सोशल मीडिया पर अकसर उनके फोटो और वीडियो देखने को मिल जाते हैं. हालही में उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अभिनेता अर्जुन बिजलानी के संग जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. दरअसल ये वीडियो राहुल वैद्य और दिशा परमार के रिसेप्शन पार्टी का है, जहां सभी सेलेब्स उनकी खुशी में शामिल हुए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी का वीडियो
बीते शुक्रवार राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए हैं. जिसकी कल शाम रिसेप्शन पार्टी थी. जिसमें टीवी जगत के कई बड़े सितारें शामिल हुए थे. इसी दरम्यान श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी भी पार्टी में नजर आए. पार्टी श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी ने खूब मस्ती और डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों 'आफरीन आफरीन' सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों का अंदाज काफी शानदार अलग रहा है. उनका ये वीडियो फैन पेज पर शेयर किया है. जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
श्वेता तिवारी का करियर
बता दें, श्वेता तिवारी आखिरी बार सोनी टीवी पर आने वाले शो 'मेरे डैड की दुल्हन' में नजर आई थीं. श्वेता तिवारी ने अभिनय की शुरुआत टीवी के फेमस सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी, जिसके जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता भी हासिल हुई थी. इसके बाद से ही उन्हें टेलीविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से जाना जाता है. श्वेता तिवारी मशहूर धारावाहिक 'बिग बॉस 4' की विजेता भी रह चुकी हैं. अब जल्द ही वो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आने वाली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं