विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2018

Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे को मिले सबसे ज्यादा वोट, लव त्यागी हो जाएंगे घर से बेघर!

बिग बॉस सीजन 11 के सेमीफाइनल वीक में आज सलमान खान 'वीकेंड का वार' में आकर यह खुलासा करने वाले हैं कि मॉल में हुए वोटिंग में कौन घर से बाहर होने वाला है.

Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे को मिले सबसे ज्यादा वोट, लव त्यागी हो जाएंगे घर से बेघर!
Bigg Boss 11: लव त्यागी हो जाएंगे घर से बेघर
  • मॉल में ऑडियंस ने शिल्पा को दिए सबसे ज्यादा वोट
  • लव त्यागी हो जाएंगे घर से बाहर
  • आज घर में आएंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी
नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 के सेमीफाइनल वीक में आज सलमान खान 'वीकेंड का वार' में आकर यह खुलासा करने वाले हैं कि मॉल में हुए वोटिंग में कौन घर से बाहर होने वाला है. इतना ही नहीं, यह भी पता चल जाएगा कि नॉमिनेट हुए चार सदस्य शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास शर्मा और लव त्यागी में से मॉल में सबसे ज्यादा किसे वोट मिले. सोशल मीडिया पर आई खबर के मुताबिक शिल्पा शिंदे को मॉल में मौजूद ऑडियंस ने सबसे ज्यादा वोट किया है, तो वहीं कम वोट पाकर फाइनल वीक में न पहुंचने वाले सदस्य लव त्यागी होंगे.

शिल्पा शिंदे पर चिल्लाते हुए हिना खान ने कहा- 'मैं यहां किचन में काम करने नहीं आईं...'

बिग बॉस के अंदर की रिपोर्ट सबसे पहले देने वाले ट्विटर अकाउंट पर द खबरी ने एक ट्वीट किया, जिसमें वह लव त्यागी को बाहर जाने की रिपोर्ट को कंफर्म बता रहे हैं. इतना ही नहीं, इस अकाउंट ने यह भी लिखा है कि 4 जनवरी को नवी मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में हुए ऑडियंस वोटिंग के दौरान सबसे ज्यादा शिल्पा शिंदे को वोट मिले हैं.हिना, शिल्पा और विकास को मुंबई का सपोर्ट मिला तो वहीं दिल्ली से लव त्यागी होने की वजह से उनके फैंस नहीं पहुंच सके. बता दें कि सेमीफाइनल वीक में आकाश डाडलानी और पुनीश शर्मा को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे. 

हिना खान हुई फैन्स की बदतमीजी का शिकार, मॉल में हुई उनके साथ ये गंदी हरकत
आज के एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'हिचकी' के प्रमोशन के लिए आएंगी. वह घर के अंदर भी जाएंगी और वहां जाकर सभी कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलते हुए नजर आने वाली हैं. इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे की एक्टिंग कर खिचाईं करते हुए दिखेंगे. वहीं होस्ट सलमान खान भी टास्क के दौरान हुए गड़बड़ी पर क्लास लेते हुए दिखाई देंगे.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shinde, Luv Tyagi, Luv Tyagi Eliminate, Hina Khan, Vikas Gupta, Puneesh Sharma, Akash Dadlani, Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com