विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2020

Bigg Boss 13 Grand Finale: फिनाले से पहले शहनाज गिल का Video वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला को यूं सिखाई पंजाबी

Bigg Boss 13 Grand Finale: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के फिनाले से पहले शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Bigg Boss 13 Grand Finale: फिनाले से पहले शहनाज गिल का Video वायरल, सिद्धार्थ शुक्ला को यूं सिखाई पंजाबी
Bigg Boss 13 Grand Finale: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का वीडियो हुआ वायरल
  • शहनाज गिल का वीडियो हुआ वायरल
  • सिद्धार्थ शुक्ला को यूं सिखाई पंजाबी
  • फैन्स इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं
नई दिल्ली:

Bigg Boss 13 Grand Finale: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का आज ग्रैंड फिनाले होने वाला है. अब शो के कुछ अनदेखे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी कड़ी में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का भी एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को पंजाबी भाषा सिखा रही हैं और वो भी बहुत ध्यान से इसे सीखने में लगे हैं. बिग बॉस जासूस नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है. इस क्यूट वीडियो को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर का दावा, आसिम रियाज को शाहरुख की बेटी के साथ लॉन्च करने जा रहे हैं करण जौहर

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में वैसे भी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. फैन्स ने इन दोनों की जोड़ी को सिडनाज (Sidnaaz) का भी टैग दिया है. सोशल मीडिया पर इन दोनों के नाम खूब ट्रेंड कर रहे हैं. घर में दोनों के बीच अब तक कभी प्यार तो कभी तकरार देखने को मिली है. लेकिन इस जोड़ी की किसी भी हरकत को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है.

अनुराग कश्यप बोले-'गृह मंत्री के लिए मेरे मन में सम्मान नहीं, उन्हें कानून का खुद नहीं पता, यह सरकार अनपढ़ है'

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के फिनाले में भी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) पहुंच चुके हैं. उनके अलावा फिनाले में आसिम रियाज (Asim Riaz) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) भी पहुंचे हैं. अब देखना होगा कि इनमें से कौन सा कंटेस्टेंट खिताबी जीत हासिल कर पाता है. शो का फिनाले आज रात 9 बजे से शुरू होगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Sidharth Shukla, Bigg Boss 13, Bigg Boss Video, Bigg Boss 13 Finale, Bigg Boss 13 Grand Finale LIVE Updates, Bigg Boss 13 Grand Finale
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com