विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2020

शहनाज गिल को इस कंटेस्टेंट ने दिया जबरदस्त शॉक, बोले- आप मुझे पसंद नहीं आईं...देखें Video

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) से शादी करने आए मयंक अग्निहोत्री ने कहा, ' आप मुझे पसंद नहीं आई.' शहनाज गिल ने यूं दिया रिएक्शन...

शहनाज गिल को इस कंटेस्टेंट ने दिया जबरदस्त शॉक, बोले- आप मुझे पसंद नहीं आईं...देखें Video
शहनाज गिल ने मयंक अग्निहोत्री के बातों पर दिया रिएक्शन
  • शहनाज गिल ने कंटेस्टेंट को कहा, ज्यादा ओवरस्मार्ट मत बनो!
  • शो में आए कंटेस्टेंट ने शहनाज गिल को कहा, आप मुझे पसंद नही आईं
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
नई दिल्ली:

कलर्स के रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' (Mujhse Shadi Karoge) में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं. शो में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) की शादी के लिए सारा तामझाम चल रहा है.  शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन आपस में कहासुनी हो जाती है. पर इस बार शो में कुछ इससे भी बड़ा कुछ देखने को मिल सकता है. 'मुझसे शादी करोगे' में  कंटेस्टेंट मयंक अग्निहोत्री (Mayank Agnihotri) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के बीच शब्दों का युद्ध दिखने वाला है. कंटेस्टेंट मयंक अग्निहोत्री, शहनाज गिल पर बायस्ड होने का आरोप लगाएंगे. 

दिल्ली हिंसा को लेकर रजनीकांत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, तो कमल हसन बोले- ऐसे ही सामने आओ

बिग बॅास 13 (Bigg Boss 13) की तरह ही शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को नया शो 'मुझसे शादी करोगे' नाटक,ड्रामा, एक्शन और रोमांस से भरपूर है. कलर्स टीवी के ऑफिशियल अकाउंट ने अपने इंस्टा हैंडल पर शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में कंटेस्टेंट मयंक अग्निहोत्री, शहनाज गिल को कहते हैं, '' आप 100 नहीं 1000 परसेंट बायस्ड हैं.'' इस बात का जवाब देते हुए शहनाज गिल कहती हैं, 'तुम मुझे बायस्ड नहीं कह सकते क्योंकि पहले तुम अपनी कोशिश करो.'  दोनों के बीच अनबन और आगे बढ़ जाती है और शहनाज कहती हैं कि 'मैं यहां कोई कंटरोवर्सी करने नहीं आई. आप आए हो इस शो में और आप वो कर भी नहीं रहे जिस चीज के लिए आए हो.' शहनाज की ये बातें सुनकर मयंक कहते हैं, 'क्योंकि आप मुझे पसंद नहीं आईं.'  मयंक अग्निहोत्री की ये बातें सुनकर शहनाज चौंक जाती हैं और कहती हैं 'जितनी देर भी है इज्जत से रह. डोंट बी ओवर स्मार्ट.'

दिल्ली हिंसा को लेकर रजनीकांत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, तो कमल हसन बोले- ऐसे ही सामने आओ

बता दें कि रियलिटी शो बिग बॅास 13 (Bigg Boss 13) के खत्म होने के बाद शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) यह रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रहे हैं. इस शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा अपने लिए दूल्हा और दुल्हन ढूंढ रहे हैं. शो में दोनों के लिए पांच लड़के और लड़कियां कंटेस्टेंट्स के तौर पर आए हैं. जो एक लड़का और लड़की शो का जीतेंगे वो शहनाज गिल और पारस छाबड़ा के दूल्हा और दुल्हन बनेंगे.

देखें वीडियो

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Video, Shehnaaz Gill Video Viral, Mujhse Shadi Karoge, Mujhse Shadi Karoge Fight Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com