सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन से उनके परिवार वाले और फैन्स अभी तक इस सदमे से बहार नहीं आ पाए हैं. सोशल मीडिया पर अभी भी सिद्धार्थ को याद करते हुए उनके फैन्स पोस्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) भी उनके गम में है लेकिन खुद को संभालते हुए अपने काम पर भी उन्होंने वापसी करली है. इसी बीच उन्होंने फैन्स के लिए अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो काफी भावुक नजर आ रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का ये वीडियो उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) काफी इमोशनल है और रोते हुए फैन्स के कह रही है कि, हमें मरना नहीं है जीना है हमें. सिद्धार्थ के बिना हमें जीना तो पड़ेगा. बहुत लाइफ पड़ी है हम कुछ नहीं कर सकते जो भी हुआ वो लिखा था. आगे क्या होगा हमारी किस्मत है. आप लोग खुश होने की कोशिश करो'. शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का ये वीडियो देख उनके फैन्स भी भावुक हो गए हैं.
बता दें, बीते सितंबर के महीने में सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. एक्टर ने महज 40 साल की छोटी सी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वहीं सिद्धार्थ की मौत के बाद खुद को संभालते हुए शहनाज ने काम पर वापसी करली है. हालही में उनकी फिल्म 'हौसला रख' का ट्रेलर भी आउट हुआ है. ये फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं