विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2019

शेफाली जरीवाला के पति ने दी पारस छाबड़ा को धमकी, बोले-दुआ करना कि बिग बॉस से बाहर मत आना...

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के पति ने पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को धमकी दी है. देखें उनका Tweet

शेफाली जरीवाला के पति ने दी पारस छाबड़ा को धमकी, बोले-दुआ करना कि बिग बॉस से बाहर मत आना...
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के पति ने पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को दी धमकी
  • शेफाली जरीवाला के पति ने दी पारस छाबड़ा को धमकी
  • बोले-दुआ करना कि बिग बॉस से बाहर मत आना
  • पारस छाबड़ा और शेफाली जरीवाला के झगड़े पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) और शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के बीच इन दिनों बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में जमकर नोकझोंक हो रही है. बीते एपिसोड में भी दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा हुआ था. शेफाली जरीवाला ने जहां पारस छाबड़ा के विग पर सवाल उठाया तो वहीं पारस ने भी उनपर पर्सनल अटैक किया. इन दोनों कंटेस्टेंट्स का झगड़ा ट्विटर पर भी ट्रेंड करने लगा. सनी नाम के यूजर ने लिखा: पारस सलमान खान से डांट खाने के बाद भी अपनी सारी हदें पार कर रहा है. उनके इस ट्वीट पर शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने खरीदी 3 करोड़ की कार, बोले- मम्मी, पापा और भाई...

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने लिखा: "भाई आपको अंदाज भी नहीं है कि मैं कितना असहाय महसूस कर रहा हूं..उसकी मां और गर्लफ्रेंड कैसा महसूस करती होगी जब वो महिलाओं से ऐसा व्यवहार करता है? ऐसे लोग ये भूल जाते हैं कि उनकी मां और गर्लफ्रेंड भी एक महिला हैं. उसे प्रार्थना करनी चाहिए कि वो बिग बॉस के घर से बाहर ना निकले."

सनी लियोन के 'हैलोजी' सॉन्ग ने मचाई धूम, 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' का है गाना- देखें Video

पराग त्यागी (Parag Tyagi) के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) ने भी रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा: शांत रहो! पराग! नासमझ लोग इसी तरह अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन करते है! उनके विचार ! यह उस व्यक्ति को नहीं बदलता है जिसके बारे में गलत तरीके से बात की जा रही है! गलत सभी बोल रहे हैं. यह दुख की बात है कि सभी एक दूसरे पर ताना मार रहे हैं!" गौहर खान ने इस तरह पराग त्यागी के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shefali Jariwala, Parag Tyagi, Paras Chhabra, Bigg Boss 13, Shefali Jariwala Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com