विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2024

रामायण-महाभारत के दौर में दूरदर्शन पर शाहरुख खान का ये सीरियल मचाता था धूम, हर कोई करता था इंतजार, अब यहां है फ्री में मौजूद

शाहरुख़ खान के 90s में आए इस टीवी शोज से शाहरुख खान को पॉपुलैरिटी मिली. इस शो का नाम 'दूसरा केवल' है. अगर आप भी किंग खान के फैन हैं और उनके इस टीवी सीरियल को देखना चाहते हैं तो एक चैनल पर सारे एपिसोड्स देख सकते हैं.

रामायण-महाभारत के दौर में दूरदर्शन पर शाहरुख खान का ये सीरियल मचाता था धूम, हर कोई करता था इंतजार, अब यहां है फ्री में मौजूद
शाहरुख खान का फेमस टीवी शो जिसने बॉलीवुड में दिलाई एंट्री
नई दिल्ली:

शाहरुख खान का आज फिल्म इंडस्ट्री में दबदबा है. बॉलीवुड में बादशाह नाम से मशहूर किंग खान ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दी हैं. फिल्म 'दीवाना' से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन इससे पहले उन्होंने कई टीवी सीरियल्स किए. उनमें से एक टीवी शो ऐसा था, जिसने शाहरुख खान के लिए फिल्मों के रास्ते खोले. 90s में आए इस टीवी शोज से शाहरुख खान को पॉपुलैरिटी मिली. इस शो का नाम 'दूसरा केवल' है. अगर आप भी किंग खान के फैन हैं और उनके इस टीवी सीरियल को देखना चाहते हैं तो एक चैनल पर सारे एपिसोड्स देख सकते हैं.

शाहरुख खान का फेमस टीवी शो

SRK एक समय टीवी एक्टर हुआ करते थे. उन्होंने 'फौजी' और 'सर्कस' जैसे फेमस टीवी शोज में काम किया था. टीवी सीरियल 'दूसरा केवल' ने उन्हें अच्छे मुकाम पर पहुंचाया. सुपरस्टार शाहरुख खान के इस शो में कुल 13 एपिसोड थे. लेख टंडन ने इस शो को बनाया था. साल 1989 में दूरदर्शन पर यह सीरियल आया करता था. शाहरुख के इस सीरियल को दर्शकों का गजब का प्यार मिला था.

टीवी शो 'दूसरा केवल' की कहानी

किंग खान ने 'दूसरा केवल' टीवी सीरियल में एक ग्रामीण का किरदार निभाया था, जिसका नाम केवल था. इस सीरियल में शाहरुख ने डबल रोल निभाया था. शो में एक बार केवल शहर जाता है और फिर दोबारा लौटकर गांव नहीं आता है. वहां गैर कानूनी काम करने से मना करने पर उसके दोस्त ही उसकी हत्या कर देते हैं. इसके बाद हत्यारा दोस्त गांव पहुंचता है, जहां गांव वाले उसे केवल समझ बैठते हैं.  इसी शो से शाहरुख एक रोमांटिक हीरो बनकर सामने आए थे. जहां से उन्हें बॉलीवुड तक का मुकाम मिला.

'दूसरा केवल' शो कहा देख सकते हैं

अगर आप भी शाहरुख खान के फैन हैं और उनके इस टीवी सीरियल के सारे एपिसोड्स देखना चाहते हैं तो आप Prasar Bharati Archives यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे देख सकते हैं. यहां इस सीरियल के सभी एपिसोड्स आसानी से देख सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan Doordarshan Show, Doosra Keval, Doordarshan Doosra Keval, Shah Rukh Khan Show Doosra Keval, TV Show Doosra Keval
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com