विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2020

मुंबई में एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 'सावधान इंडिया' में काम कर चुकी एक्ट्रेस को बचाया गया

मुंबई पुलिस ने एक तीन सितारा उपनगरीय होटल से संचालित 'हाई प्रोफाइल ग्लैमर सेक्स रैकेट' का पर्दाफाश किया है और इसमें एक नाबालिग सहित तीन महिला जूनियर कलाकारों को बचाया गया है.

मुंबई में एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 'सावधान इंडिया' में काम कर चुकी एक्ट्रेस को बचाया गया
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:

मुंबई पुलिस ने एक तीन सितारा उपनगरीय होटल से संचालित 'हाई प्रोफाइल ग्लैमर सेक्स रैकेट' का पर्दाफाश किया है और इसमें एक नाबालिग सहित तीन महिला जूनियर कलाकारों को बचाया गया है. यह इस हफ्ते हुई इस तरह की दूसरी घटना है. सामाजिक सेवा शाखा (एसएसबी) के निरीक्षक संधेश रेवले ने कहा, "हमने प्रिया शर्मा नामक 29 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो इस रैकेट का संचालन कर रही थी और एक लाख रुपये की कीमत पर लड़कियों की आपूर्ति कर रही थी. इससे जुड़े तीन और शख्स - आवेश, विनय और कुलदीप फरार हैं जिनकी तलाश जारी है, ये तीनों दिल्ली से हैं."

शाहरुख खान के बेटे अबराम ने जीता मेडल, तो किंग खान ने यूं जताई खुशी- देखें Photos

पुलिस के मुताबिक, शर्मा कांदीवली पूर्व में विनायक वेकेशंस एंड हॉलीडेज नामक एक ट्रेवल एजेंसी चलाती है और इसकी आड़ में वह इस तरह के कई और अनैतिक कार्यो में शामिल है. बचाए गए लोगों में दो जूनियर आर्टिस्ट हैं जिनमें से एक रिएलिटी शो 'सावधान इंडिया' में काम कर चुकी हैं जबकि नाबालिग ने एक वेब सीरीज में काम किया है और एक मराठी टेलीविजन-सीरियल में भी उसने छोटा-मोटा किरदार निभाया है.

टाइगर श्रॉफ ने फिर लिया रिस्क, समुद्र में यूं लगा बैठे छलांग, कमेंट करने पर मजबूर हुए सुनील शेट्टी- देखें Video

अंधेरी पूर्व में ड्रैगनफ्लाय होटल में एक नकली ग्राहक की मदद से यह छापा मारा गया जो शर्मा से लड़कियों के बारे में बात कर रहा था और तभी एसएसबी की टीम वहां पहुंची और उसे रंगे हाथों धर दबोचा. यह ऐसा दूसरा रैकेट है जिसका भंडाफोड़ एसएसबी द्वारा पिछले दो दिनों में किया गया है, जो ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध की सच्चाई से रूबरू करवाता है.

हाथ में बैट पकड़ा हुआ बच्चा आज है बॉलीवुड का बहुत बड़ा सुपरस्टार, पहचानो तो जानें- देखें Photo

इससे पहले बुधवार को एसएसबी ने 32 वर्षीय बॉलीवुड के कास्टिंग निर्देशक नवीनकुमार पी. आर्या को सेक्स रैकेट चलाने के लिए गिरफ्तार किया और दो जूनियर कलाकारों को बचाया. पुलिस को फरार उसके दो सहयोगियों विजय और अजय शर्मा की तलाश है जो इस सेक्स रैकेट के मुख्य आरोपियों में से हैं जिसमें साठ-साठ रुपये में लड़कियों का सौदा किया गया था. इस रैकेट में फिल्म, ग्लैमर और यहां तक कि कार्पोरेट जगत के प्रख्यात व्यक्तियों के अलावा मुंबई, नई दिल्ली और कोलकाता के हाई प्रोफाइल ग्राहकों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sex Racket, Sex Racket Busted, Mumbai Sex Racket, Savdhaan India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com