अगर आप टीवी सीरियल देखने के शौकीन हैं, तो आपने यकीनन 'सपने सुहाने लड़कपन के' सीरियल जरूर देखा होगा. शो में गुंजन का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं रूपल त्यागी भी आपको याद ही होंगी. रूपल अपने हाव-भाव, आवाज और गालों में डिंपल के कारण छोटे पर्दे की प्रीती जिंटा कही जाती थीं. 16 साल की उम्र में रूपल बेंगलुरु से सपनों की नगरी कहे जाने वाले शहर मुंबई चली आईं. हालांकि काफी समय से रूपल छोटे पर्दे से गायब हैं. चलिए आपको बताते हैं आखिर कितना बदल गया सपने सुहाने लड़कपन के गुंजन का लुक.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रूपल त्यागी का जन्म 6 अक्टूबर 1989 बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सोफिया हाई स्कूल, बेंगलुरु से की. उन्होंने श्यामक डावर इंटरनेशनल डांस स्कूल से डांस की ट्रेनिंग ली.
टीवी एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर रूपल त्यागी ने अपनी एक्टिंग से कुछ ही समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी. हालांकि पिछले काफी समय से रूपल छोटे पर्दे से गायब हैं. रूपल त्यागी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल 'हमारी बेटियों का विवाह' से की थी. इस सीरियल में उन्होंने मंशा कोहली की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा रूपल ने कुछ और टीवी शो 'कसम से', 'एक नई छोटी सी जिंदगी' और 'सपने सुहाने लड़कपन के' में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा.
एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ रूपल त्यागी बहुत अच्छी डांसर भी हैं. उन्होंने रियलटी टेलीविजन शो 'झलक दिखला जा' के आठवें सीजन में हिस्सा लिया था. इसके अलावा रूपल बॉस सीजन 9 में कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं.
रूपल त्यागी ने भूल भुलैया के गाने 'मेरे ढोलना' पर बॉलीवुड कोरियोग्राफर पोनी वर्मा को असिस्ट किया था. विद्या बालन और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स के लिए भी रूपल त्यागी कोरियोग्राफ कर चुकी हैं.
हालांकि अपने बॉयफ्रेंड अंकित गेरा से ब्रेकअप के बाद रूपल टूट गई थीं. इसके बाद रूपल को जिंदगी में मुश्किल भरे फेज़ का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली. इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से रूपल त्यागी गायब हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.
रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर पैपराजी ने पूछा - क्या आलिया मेरा इंतजार कर रही है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं