विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2021

'बिग बॉस 15' को लेकर सलमान खान ने कर दिया ये ऐलान, बोले- 'इस बार कंटेस्टेंट को...'

सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को होस्ट करते दिखेंगे. यह शो आगामी 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है.

'बिग बॉस 15' को लेकर सलमान खान ने कर दिया ये ऐलान, बोले- 'इस बार कंटेस्टेंट को...'
सलमान खान (Salman Khan)
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) जल्द ही बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को होस्ट करते दिखेंगे. यह शो आगामी 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. शो को लेकर दर्शकों में उत्सुकता को देखते हुए कलर्स ने शुक्रवार को बिग बॉस के नए सीजन यानी बिग बॉस 15 को लॉन्च कर दिया है. इस सीजन का थीम है "संकट इन जंगल, फैलाएगा दंगल पे दंगल." शो के थीम और सलमान खान से जुड़े प्रोमो वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कंटेस्टेंट को जंगल से बिग बॉस के घर का रास्ता तलाशना होगा. शो में  टास्ट भी शुरू हो चुके हैं. देवोलीना और आरती सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों की टीमें टास्ट के दौरान एक दूसरे से भिड़ती नजर आई थीं.

सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में कंटेस्टेंट को सोने के लिए जंगल में बेड तलाशने से लेकर पेट भरने के लिए खाना पकाने का इंतजाम भी खुद करना होगा. कुल मिलाकर इस बार का सीजन कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी बिल्कुल नया रोमांच पैदा करने वाला होगा. बिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुकीं शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट भी शो में एंट्री के अपने रास्ते खोज चुके हैं. उमर रियाज और डोनल बिस्ट जैसे कंटेस्टेंट के साथ उन्हें बिग बॉस के घर में बेहतरीन खेल दिखाना होगा.

v56jne9o

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को लेकर सलमान खान (Salman Khan) का कहना है: "बिग बॉस की मेजबानी में वापस आना हमेशा बहुत खुशी की बात होती है, एक ऐसा शो जिसके साथ मेरा इतना पुराना जुड़ाव है, पिछले सफल सीजन की तरह, शो का नया सीजन और भी रोमांचक होगा. इस बार प्रतियोगियों को जंगल राइड के लिए तैयार होना होगा. जिसमें विश्वसुन ट्री उनके साथ उनकी यात्रा की हिस्सा होंगी. निश्चिंत रहें यह सीजन 'दंगल' दिखाने वाला है जैसा पहले कभी नहीं हुआ. इस सीजन को 'जंगल में संकट' के रूप में याद किया जाने वाला है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Video, Bigg Boss 15, Salman Khan Fees For Bigg Boss 15, Bigg Boss 15 Contestant List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com