विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2017

बदले-बदले नजर आए टीवी की 'गोपी बहू' के मिजाज, अब साड़ी नहीं इस लुक में ढा रहीं कहर

टीवी पर डरी-सहमी दिखने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य अपने लेटेस्ट फोटोशूट में बेहद हॉट लग रही हैं.

बदले-बदले नजर आए टीवी की 'गोपी बहू' के मिजाज, अब साड़ी नहीं इस लुक में ढा रहीं कहर
'गोपी बहू' के किरदार से मशहूर हुईं देवोलीना.
  • फोटोशूट के लिए बोल्ड हुईं देवोलीना
  • साड़ी लुक छोड़ सिजलिंग आउटफिट में दिए पोज
  • नथ पहन देसी लुक में नजर आईं टीवी की गोपी बहू
नई दिल्ली: पॉपुलर शो 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी को छोटे पर्दे पर आपने ट्रेडिशनल लुक में देखा होगा. डरी-सहमी बहू के किरदार में नजर आने वाली देवोलीना पर साड़ी लुक बेहद जमता है. हालांकि, यह तो हुई पर्दे की बात, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रियल लाइफ में देवोलीना बेहद बोल्ड हैं. इस बात का अंदाज आप उनके लेटेस्ट फोटोशूट से लगा सकते हैं. हाल ही में देवोलीना ने अपने नए फोटोशूट की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जारी की है. इसमें एक्ट्रेस की खूबसूरती और बोल्डसेन साफ दिखाई दे रही है.

पढ़ें: 17 साल में इतनी बदल गईं 'कलियों का चमन' गर्ल, अब दिखने लगी ऐसी​
 
पढ़ें: 12 Unseen Photos: 13 की उम्र में ऐसी दिखती थीं 'बाहुबली' की शिवगामी देवी

एक फोटो में देवोलीना ब्लैक आउटफिट में अपनी कमर में बने टैटू को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. जबकि दूसरे ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वे ब्रालेस लुक में लॉन्ग जैकेट पहने अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं. एक अन्य तस्वीर में देवोलीना देसी लुक कहर ढा रही हैं. इसमें वे नथ पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.
 
एक नजर देवोलीना के अन्य फोटोशूट पर...
 
बता दें, 'साथ निभाना साथिया' के अलावा देवोलीना डांस इंडिया डांस 2 (2010), प्रीतो (2011-12) और बॉक्स क्रिकेट लीग (2016) जैसे टीवी शो से जुड़ चुकी हैं.

VIDEO: राजकुमार राव से जानें 'न्यूटन' की खासियत  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devoleena Bhattacharjee, Saath Nibhaana Saathiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com