- शेफाली और शहनाज पर भड़कीं राखी सावंत
- शो में खुद का नाम यूज होता देख एक्ट्रेस ने करवाई शिकायत
- वीडियो शेयर कर राखी सावंत ने सुनाई खरी खोटी
टीवी का सबसे धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है. 'बिग बॉस 13' में होने वाले नए टास्क या गतिविधियां दर्शकों को मनोरंजित करने के साथ-साथ उन्हें कई बार खूब हंसाते भी हैं. लेकिन हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस राखी सावंत शो के कुछ सदस्यों पर भड़कीं नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने शहनाज गिल, शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) और हिमांशी खुराना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही है. दरअसल, एक टास्क के दौरान शहनाज गिल (Shehnaz Gill) का व्यवहार देखकर कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने उन्हें पंजाब की राखी सावंत कहा था, जिसे सुनकर राखी सावंत काफी भड़कीं नजर आईं.
KBC में छत्रपति शिवाजी के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, ट्वीट कर कहा- हमारा अपमान करने का...
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर कर शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) पर अपना गुस्सा जताया. उन्होंने वीडियो में कहा, "आप लोग मुझे क्या समझते हैं. मैंने शेफाली जरीवाला और शहनाज गिल (Shehnaz Gill) जैसे कंटेस्टेंट के खिलाफ कंप्लेन कर दी है. मैं इतनी बिजी रहती हूं और आप लोग बिग बॉस में मेरा नाम खराब कर रहे हो. आप लोगों को शर्म नहीं आती. सलमान खान, ये लोग मेरा नाम खराब कर रहे हैं बिग बॉस में." अपने एक वीडियो में राखी सावंत ने कहा, "ये सब लोग मेरे पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हुए हैं. शर्म नहीं आती मुझे इतना ट्रोल करते हुए." राखी सावंत के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, इनमें एक्ट्रेस काफी भड़की हुई भी नजर आ रही हैं.
रानू मंडल ने स्टार बनते ही बदले अपने तेवर, मीडिया को भी सुनाई खरी खोटी- Video हो रहा वायरल
बता दें कि 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में बीते दिन ही रश्मि देसाई (Rashmi Desai), सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और अरहान खान के बीच लड़ाई हो गई. इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई एक-दूसरे पर काफी भड़के नजर आ रहे थे. वहीं, घर में इस बार आरती सिंह के बाद कांटा लगा गर्ल शेफाली जरिवाला को कैप्टन के तौर पर चुना गया. दरअसल, कैप्टन के लिए शेफाली और हिमांशी के बीच वोटिंग हुई थी, जिसमें दोनों को एक जैसे ही वोट मिले थे. ऐसे में खुद आरती सिंह ने बिग बॉस के कहने पर शेफाली जरिवाला को घर के कैप्टन के रूप में चुना.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं