विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2023

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा को पिता के हार्ट अटैक की खबर लगी थी 'अफवाह', कहा- 'लगा कि यह एक...'

हाल ही में दिवंगत राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बताया था कि जब कॉमेडियन अस्पताल में थे तब कैसे बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन हर दिन उनके पिता की हेल्थ से जुड़ी जानकारी लेते थे . 

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा को पिता के हार्ट अटैक की खबर लगी थी 'अफवाह', कहा- 'लगा कि यह एक...'
पिता के हार्ट अटैक की खबर राजू श्रीवास्तव की बेटी को लगी थी अफवाह
नई दिल्ली:

 दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद भी फैंस और उनकी फैमिली उन्हें भूल नहीं पाई हैं. राजू श्रीवास्तव का निधन 21 सितंबर, 2022 को हुआ था. लेकिन उससे पहले वह हार्ट अटैक आने की वजह से कई दिन तक वेंटिलेटर पर रहे थे. इसी बीच पिता को आए हार्ट अटैक और उनसे की आखिरी बातचीत का किस्सा याद करते हुए कॉमेडियन की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने अपनी बातें सामने रखी हैं. इसके अलावा उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक फिल्म निर्माता बनने की इच्छा भी जाहिर की.

पिता का हार्ट अटैक को माना था अफवाह

द टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अंतरा ने पिता के हार्ट अटैक की खबर सुनने की बात को याद करते हुए बताया कि कैसे जब उन्होंने पहली बार खबर सुनी, तो उन्हें लगा कि यह एक अफवाह है या फिर मीडिया ने दिवंगत कॉमेडियन और उनके भाई काजू के नाम को लेकर कोई गलत खबर लिख दी है. क्योंकि उनके मामा को भी किसी बीमारी के चलते उसी दिन दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जब उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा था. उन्होंने सोचा कि यह खबर एक अफवाह थी क्योंकि वह अपने भाई की देखभाल कर रहे थे "अस्पताल के चक्कर लगाते हुए उनकी देखभाल कर रहे थे.

इस दिन हुई थी आखिरी बात

पिता के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए उन्होंने कहा, “लाइफ आपको कभी नहीं बताती कि यह आखिरी बार होगा. वह पिछले 10 दिनों से शहर से बाहर थे. मेरे जन्मदिन के एक दिन बाद उन्होंने लाफ्टर चैंपियन के लिए शूटिंग की थी. हमने मेरा जन्मदिन मनाया और उन्होंने वहां पर जो चुटकुले सुनाए, वह शेयर किए. इसके कुछ दिनों बाद वह आउटस्टेशन के लिए रवाना हो गए. क्योंकि वह अक्सर घूमने के लिए जाते थे.

बता दें, हाल ही में दिवंगत राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बताया था कि कैसे बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन हर दिन उनके पिता की हेल्थ से जुड़ी जानकारी लेते थे जब वह अस्पताल में थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raju Srivastava, Raju Srivastava Daughter, Raju Srivastava Daughter Antara, Raju Srivastava Heart Attack, Raju Srivastava News, Raju Srivastava Family, Raju Srivastava Death, Antara Srivastava
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com