पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल ने अपनी आवाज से फैंस का दिल जीत लिया है. दोनों की ही डांस और गायकी में केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई रहती है. वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जहां पवनदीप राजन अरुणिता को पहाड़ी गाना सिखाते नजर आ रहे हैं. दोनों का जुगलबंदी फैंस का दिल जीत रही है. इस वीडियो में अरुणिता की गायकी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. इस वीडियो को दोनों के फैन पेज पर शेयर किया गया है. जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.
अरुणिता ने गाया पहाड़ी गाना
हाल ही में अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों की जुगलबंदी साफ दिखाई दे रही है. पवनदीप राजन द्वारा सिखाए गए पहाड़ी गाने को गाती अरुणिता का अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या बात है आपकी आवाज में मैजिक है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आपकी आवाज ने मंत्रमुग्ध कर दिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कई म्यूजिक वीडियो में साथ काम कर चुके हैं दोनों
आपको बता दें कि सभी के दिलों पर राज करने वाले पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल इंडियन आइडल का खिताब भी जीत चुके हैं. जहां पवनदीप विनर रहे थे वहीं अरुणिता कांजीलाल दूसरे स्थान पर थीं बता दें कि शो के दौरान ही दोनों की केमिस्ट्री ने धूम मचाई थी. दोनों के प्यारे फनी मोमेंट भी शो के दौरान देखे गए थे. इतना ही नहीं दोनों के कई म्यूजिक वीडियो भी साथ में आए थे. जिसे दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं