सड़क हादसे में घायल हुए 'इंडियन आइडल 12' के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की टीम ने सोशल मीडिया पर ऑफिशियल बयान जारी कर हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि राजन की हालत अब बेहतर है. वह आईसीयू में हैं और उनके शरीर में कई फ्रैक्चर हैं. पवनदीप राजन की टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उनके फैन्स को जानकारी देते हुए बताया, “जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. वह एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे. हादसे के बाद उन्हें एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन बाद में उन्हें दिल्ली एनसीआर के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया. उन्हें कई फ्रैक्चर के साथ चोटें भी लगी हैं."
टीम ने बताया कि सोमवार का दिन राजन के परिवार के लिए भारी था. उन्होंने आगे बताया, “कल का दिन परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए मुश्किल और कष्टदायक रहा. पूरे दिन वह दर्द और बेहोशी से जूझते रहे. हालांकि बहुत सारी जांच हुई और निदान के बाद उन्हें शाम 7 बजे के करीब ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और 6 घंटे बाद सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. फिलहाल वह आईसीयू में हैं. 3-4 दिन के आराम के बाद कुछ जरूरी ऑपरेशन किया जाएगा.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

पवन की टीम ने इंस्टा
टीम ने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए आगे लिखा, “यह उनके सभी प्रशंसकों, परिवार, मित्रों और विश्वभर के शुभचिंतकों के आशीर्वाद और समर्थन का ही परिणाम है कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं. पवन को अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया.”
बता दें, हादसे में पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी चोटिल हुए. तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हादसा सोमवार तड़के 3:30 बजे के आसपास हुआ. इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी. पवनदीप ने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 12वें सीजन से अपने करियर की शुरुआत की थी और जीत की ट्रॉफी अपने नाम की थी. वह कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज दे चुके हैं. उनके पास अपना म्यूजिक स्टूडियो भी है, जिसमें वह नए-नए गाने रिकॉर्ड करते हैं. वह सिंगिंग के साथ-साथ तबला, गिटार और ढोलक जैसे कई इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में माहिर हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं