नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल (Indian Idol) को जज कर रही हैं और अकसर अपनी जिंदगी की कई अहम बातों को भी शेयर करती हैं. नेहा कक्कड़ ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए लंबा संघर्ष किया है. आने वाले एपिसोड में चंडीगढ़ की अनुष्का के 'लुका छुपी' गाने पर प्रदर्शन के बाद जज उनकी जमकर तारीफ करेंगे. इतना ही नहीं, नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) भावुक हो गईं और अनुष्का की सुरीली आवाज सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाईं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अनुष्का की तरह उन्हें भी एंजायटी इश्यू रहते हैं. उनका थायराइड से पीड़ित होना भी उनके चिंतित रहने का मुख्य कारण है.
#IdolAnushka and her heart warming performance brought tears to everyone's eyes! Don't forget to tune in to #IndianIdol2020 #MaaSpecial this Saturday at 8 PM only on Sony TV. @iAmNehaKakkar @VishalDadlani #HimeshReshammiya #AdityaNarayan @FremantleIndia @manojmuntashir pic.twitter.com/7IxMqphDw0
— sonytv (@SonyTV) February 18, 2021
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कहा, 'हालांकि मेरे पास सब कुछ है, एक अच्छा परिवार, करियर, लेकिन मेरी शारीरिक समस्याएं हमेशा मुझे बहुत परेशान करती हैं और जिसके कारण मैं चिंताओं से घिरी रहती हूं. इसके अलावा, उन्होंने अनुष्का से कहा कि वह मंच पर उनका नियंत्रण देखकर वास्तव में गर्व महसूस कर रही हैं और वह भी तब जब मंच के सामने खड़े उनके माता-पिता की आंखों में उनका प्रदर्शन देखते हुए आंसू आ चुके हैं.'
अनुष्का ने कहा 'नेहा मैम हमेशा से ही बहुत सहायक रही हैं. जब मैंने उन्हें बताया कि मुझे एंजायटी इश्यू हैं तो उन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया. इस बार जब उन्होंने मेरी प्रशंसा की तो मैं नेहा मैम जैसे व्यक्तित्व से अपने लिए सराहना पाकर खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रही हूं. उनके मुंह से अपनी सराहना सुनना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है. अब से मैं अपना 200 प्रतिशत देने के लिए सुनिश्चित करूंगी और इस बात का ख्याल रखूंगी कि मैं उन्हें कभी निराश न करूं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं