विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2020

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, शादी का Video हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) की शादी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं.

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने पहनाई एक-दूसरे को वरमाला, शादी का Video हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने पहनाई एक दूसरे को वरमाला
  • नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने पहनाई एक-दूसरे को वरमाला
  • शादी के बंधन में बंधे नेहा और आदित्य
  • नेहा कक्कड़ और आदित्य का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. खास बात तो यह है कि नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को जयमाला पहनाते नजर आ रहे हैं. नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सु्र्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इस जोड़ी के लिए खूब खुश भी नजर आ रहे हैं. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के इस वीडियो पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं. 

सारा अली खान को देख फैंस चिल्लाने लगे 'भाभी भाभी', तभी कार्तिक आर्यन ने पीछे मुड़कर यूं दिया रिएक्शन

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) के खास मौके पर 'इंडियन आइडल' (Indian Idol)  मंच पर ही एक-दूसरे को जय माला पहनाई नहीं. इतना ही नहीं, दोनों की शादी का मंडप भी सेट पर लगाया गया. इस वीडियो पर फैंस के रिएक्शन को देखकर लग रहा है, जैसे वे सच में नेहा और आदित्य की जोड़ी बनते देखना चाहते हैं. बता दें कि नेहा और आदित्य के साथ 'इंडियन आइडल' के मंच पर शो के बाकी कंटेस्टेंट और जज भी मौजूद नजर आए. 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला को विनर बनाए जाने पर गुस्साए सलमान खान, बुलाई अर्जेंट मीटिंग

बता दें कि यूं तो नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और आदित्य नारायण (Aditya Narayan) का रिश्ता 'इंडियन आइडल' के मंच पर ही तय हुआ था, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही थी. इस बारे में खुद आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण (Udit Narayan) ने बताया, उन्होंने कहा, "आदित्य हमारा इकलौता बेटा है. उसकी शादी की अफवाह सही होती तो मैं और मेरी पत्नी बहुत खुश होते. लेकिन आदित्य ने हमें इस बारे में कुछ नहीं बताया है." इसके अलावा उदित नारायण ने कहा कि जब भी उनके बेटे की शादी होगी, वह इसकी जानकारी सबको को देंगे. 

देखें वीडियो-

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Aditya Narayan, Neha Kakkar And Aditya Narayan Wedding, Neha Kakkar Wedding Video, Indian Idol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com