विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2024

नम्रता शिरोड़कर और उनकी बेटी सितारा ने किया बहन शिल्पा शिरोड़कर को बिग बॉस 18 में सपोर्ट, बर्थडे पर लिखा- ट्रॉफी लेकर घर आएं.... 

Bigg Boss 18 Contestant शिल्पा शिरोड़कर के बर्थडे पर उनकी बहन नम्रता शिरोड़कर और भांजी सितारा घट्टामनेनी ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है.

नम्रता शिरोड़कर और उनकी बेटी सितारा ने किया बहन शिल्पा शिरोड़कर को बिग बॉस 18 में सपोर्ट, बर्थडे पर लिखा- ट्रॉफी लेकर घर आएं.... 
शिल्पा शिरोड़कर के बर्थडे पर उनकी बहन नम्रता शिरोड़कर ने लिखा स्पेशल पोस्ट
नई दिल्ली:

Bigg Boss 18 Contestant: एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर इन दिनों बिग बॉस 18 का हिस्सा हैं. वहीं शो में ही उन्होंने अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसके चलते उनकी फैमिली ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी. वहीं फैंस की नजरें महेश बाबू की वाइफ और एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर और उनकी बेटी सितारा घट्टामनेनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर पड़ी, जो कि उन्होंने रियलिटी शो के शुरू होने के बाद पहली बार किया और अपना सपोर्ट दिया. 

बहन के बर्थडे पर नम्रता शिरोड़कर ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में लिखा, दुनिया की सबसे अच्छी बहन शिल्पा शिरोड़कर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपको हर रोज़ #BiggBoss18 पर देख रही हूं और आप कमाल कर रही हैं!!! मैं चाहती हूं कि आप ट्रॉफी लेकर घर आएं. 

गौरतलब है कि शिल्पा शिरोड़कर 90 के दशक की पॉपुलर अदाकारा हैं, जिन्होंने गोपी किशन, रघुवीर, आंखें, बेवफा सनम और हम जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि पिछले काफी समय से वह फिल्मी दुनिया से दूर थीं. लेकिन हाल ही में उन्होंने सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो में हिस्सा लिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shirodkar, Namrata Shirodkar, Shilpa Shirodkar Birthday, Sitara Ghattamaneni, Shilpa Shirodkar Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com