मोनालिसा टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. वह लंबे समय से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं. सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 10 में अपना जलवा बिखेरने से लेकर नज़र जैसे शो में एक बेहतरीन एक्ट्रेस के रुप में दिखीं. मोनालिसा ने अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए अलग-अलग शैलियों में हाथ आजमाया. नज़र एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग शो फव्वारा चौक का ऐलान किया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मोनालिसा ने शो करने की खुशी जाहिर की और कहा, "यह एक बड़ा दिन है, मैं बहुत उत्साहित और बहुत घबराई हुई हूं. आज 5 दिसंबर है और मेरा नया शो फव्वारा चौक आने वाला है." मैं चाहती हूं कि आप सभी इसे देखें और हमें बताएं कि आपको यह शो कैसा लगा. जैसा कि मैं पहली बार ऐसा कुछ करने की कोशिश कर रही हूं. कॉमेडी मेरे लिए एक बहुत ही अलग शैली है लेकिन मुझे लगता है कि आप सभी को यह वास्तव में पसंद आएगा इसलिए कृपया शो देखें और अपना आशीर्वाद दें."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फव्वारा चौक का एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें भारती सिंह को एक मूर्ति के रुप में देखा जा सकता है. वहीं अन्य लोग उनके बगल में पोज दे रहे हैं.
फव्वारा चौक का निर्माण हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह ने किया है और इसमें मोनालिसा, भारती सिंह, अली असगर, अभिषेक वर्मा, चिंकी मिंकी और अन्य हैं, जो अपनी हंसी मजाक से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. फव्वारा चौक का प्रीमियर आज, 5 दिसंबर, सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे दंगल टीवी पर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं