विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आज से देखें 10 साल का लीप, स्मृति ईरानी ने कहा- हर परिवार को तुलसी की जरुरत

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में 10 साल के लीप पर तुलसी यानी  स्मृति ईरानी ने बताया क्यों आज भी उतना ही खास है यह आइकॉनिक किरदार.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आज से देखें 10 साल का लीप, स्मृति ईरानी ने कहा- हर परिवार को तुलसी की जरुरत
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी के किरदार में हैं स्मृति ईरानी
नई दिल्ली:

समय के साथ परिवार बदल जाते हैं, रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं और हर पीढ़ी दुनिया को अपने-अपने नज़रिए से देखने लगती है. लेकिन कुछ रिश्ते और कुछ मूल्य ऐसे होते हैं, जो हर दौर में उतने ही मायने रखते हैं. करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी स्टार प्लस की तुलसी आज एक बार फिर लौट रही है, क्योंकि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' आज से 10 साल के लीप के साथ अपनी कहानी के एक नए और बेहद अहम अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है. इस नए चैप्टर में परिवार पहले से कहीं ज्यादा बदल चुका है, रिश्ते उलझ चुके हैं और अपनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं. ऐसे में स्मृति ईरानी बताती हैं कि उनके मुताबिक आज भी हर परिवार को तुलसी जैसी शख्सियत की क्यों जरूरत है और यह किरदार समय बदलने के बावजूद पहले जितना ही प्रासंगिक क्यों है. 

स्मृति ईरानी ने तुलसी के किरदार पर कही ये बात

शो के इस नए चैप्टर के बारे में बात करते हुए स्मृति ईरानी कहती हैं, “बीते कई सालों में मुझे सबसे खूबसूरत बात तब सुनने को मिली, जब लोगों ने कहा कि तुलसी उन्हें अपनी मां, दादी या नानी की याद दिलाती है. मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हर परिवार को, चाहे समय कितना भी बदल जाए, आखिर में किसी ऐसे इंसान की जरूरत होती है जो रिश्तों को तोड़ने नहीं, बल्कि जोड़ने की कोशिश करें, जो लोगों को समझे, उनकी बात सुने और उन्हें बिना किसी फैसले के अपनाए. यह नया चैप्टर मेरे लिए बहुत खास है. दस साल बाद तुलसी अपने परिवार में लौटती है. इस दौरान परिवार बदल चुका है, रिश्ते पहले से ज्यादा उलझ गए हैं और अपनों के बीच दूरियां भी बढ़ गई हैं. लेकिन तुलसी का विश्वास आज भी वही है कि हर रिश्ते को एक और मौका मिलना चाहिए और हर परिवार फिर से एक हो सकता है.

ये भी पढे़ं- आश्रम की बबीता भाभी का खुलासा, बॉबी देओल की सीरीज में इंटिमेट सीन बना त्रिधा चौधरी के ब्रेकअप का कारण

तुलसी की नई कहानी आएगी पसंद

आगे उन्होंने कहा, तुलसी की सबसे बड़ी खासियत हमेशा यही रही है कि वह कभी यह नहीं मानती कि किसी समस्या का सिर्फ एक ही हल होता है. हर नई पीढ़ी अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आती है और उन चुनौतियों का सामना करने के लिए समझदारी, हिम्मत और एक-दूसरे को समझने की इच्छा सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है. इस सफर में कई ऐसे पल आएंगे, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी. लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत परिवार, माफी और उम्मीद की भावना है. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को तुलसी की इस नई कहानी में अपने परिवार और अपनी ज़िंदगी की झलक देखने को मिलेगी और वे इस नए चैप्टर का भरपूर आनंद लेंगे.” 

ये भी पढ़ें- ये है मोहब्बतें की इशिता बनते बनते चूक गई थीं ये टॉप एक्ट्रेस, उम्र के कारण ठुकराया, कहा- दिव्यांका त्रिपाठी से बात हुई थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Star Plus, Smriti Irani, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com