एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर टीवी की दुनिया का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने सतरंगी ससुराल, धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान और कुमकुम भाग्य में काम किया है. उन्होंने हाल ही में पति रवीश देसाई से शादी के 9 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है. कपल ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए फैंस को जानकारी दी कि उन्होंने शादी के 9 साल बाद अपने रास्ते अलग अलग करने का फैसला किया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मुग्धा और रवीश की मुलाकात सतरंगी ससुराल के सेट पर साल 2014 में हुई थी. इसके बाद दोनों ने दो साल तक डेट किया और 30 जनवरी 2016 को कपल ने सगाई की, जिसके बाद इसी साल 16 दिसंबर को दोनों ने शादी की थी.
एक्टर रवीश देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "बहुत सोच-विचार के बाद, मुग्धा और मैंने पति-पत्नी के तौर पर अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर चलने का फैसला किया. अब एक साल से ज़्यादा हो गया है. हमने प्यार, दोस्ती और सम्मान के साथ एक खूबसूरत सफर तय किया है, और यह हमारी ज़िंदगी भर जारी रहेगा. हम अपने प्यारे फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे दयालु और सहायक बनें और हमें वह प्रायवेसी दें, जिसकी हमें जरूरत है. कृपया किसी भी झूठी कहानी और बयान पर विश्वास न करें. आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पोस्ट को शेयर करने के बाद एक्टर ने कमेंट सेक्शन को ऑफ कर दिया है. जबकि उन्होंने अफवाहों पर विश्वास ना करने के लिए कहा है. जबकि मुग्धा चापेकर ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया है. जबकि उन्होंने बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो मुग्धा को कुमकुम भाग्य की प्राची के रोल में काफी पसंद किया गया है. जबकि रवीश देसाई लोकप्रिय शो में एक ननद की खुशियों की चाबी-मेरी भाभी, सतरंगी ससुराल जैसे का नाम शामिल हैं. वह मेड इन हेवन, स्कूप और अन्य कुछ वेब शो में भी नजर आ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं