विज्ञापन

कपिल शर्मा के साथ 13 साल काम करने के बाद बोले किकू शारदा, कहा- '70% शो स्क्रिप्टेड, सलमान खान का कुछ भरोसा नहीं'

कीकू शारदा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पर्दे के पीछे का बड़ा राज खोलते हुए बताया कि शो का करीब 70 फीसदी हिस्सा स्क्रिप्टेड होता है. उन्होंने सलमान खान को लेकर भी खुलासा किया है.

कपिल शर्मा के साथ 13 साल काम करने के बाद बोले किकू शारदा, कहा- '70% शो स्क्रिप्टेड, सलमान खान का कुछ भरोसा नहीं'
कपिल शर्मा के शो पर बोले किकू शारदा

कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. टीवी से शुरू हुआ उनका सफर अब नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' तक पहुंच चुका है, जहां भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है. शो को लेकर अक्सर दर्शकों के मन में सवाल उठता है कि इसमें कितना हिस्सा पहले से लिखा हुआ होता है और कितना मौके पर तैयार होता है. अब इस सवाल का जवाब शो का अहम हिस्सा रहे कॉमेडियन कीकू शारदा ने दिया है. उन्होंने बताया कि शो पूरी तरह स्क्रिप्टेड नहीं होता, बल्कि इसमें इम्प्रोवाइजेशन की भी बड़ी भूमिका रहती है. साथ ही उन्होंने सलमान खान के साथ शूटिंग के अनुभव भी साझा किए.

70 फीसदी स्क्रिप्ट, 30 फीसदी इम्प्रोवाइजेशन

प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कीकू शारदा ने बताया कि शो की टीम जानबूझकर सेलिब्रिटी मेहमानों को पहले से पंचलाइन, जोक्स या किरदारों के बारे में जानकारी नहीं देती. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कैमरे पर उनकी पहली और असली प्रतिक्रिया रिकॉर्ड हो सके. उनके मुताबिक, शो की लगभग 70 फीसदी स्क्रिप्ट पहले से तैयार होती है, लेकिन शूटिंग के दौरान बातचीत का रुख बदलने पर कलाकार उसी हिसाब से इम्प्रोवाइज भी करते हैं. कई बार मेहमान किसी नई दिशा में बात ले जाते हैं, जिससे कलाकारों को उसी समय नए मजाक और जवाब तैयार करने पड़ते हैं. यही वजह है कि शो का करीब 30 फीसदी हिस्सा पूरी तरह मौके पर तैयार होता है.

सलमान खान और कपिल शर्मा को लेकर कही ये बात

कीकू शारदा ने सलमान खान के साथ शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके बारे में कभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि किस बात पर उन्हें हंसी आएगी. कई बार जिस लाइन पर पूरी टीम को भरोसा होता है कि सलमान जरूर हंसेंगे, उस पर वह बिल्कुल प्रतिक्रिया नहीं देते. वहीं, अचानक किसी कलाकार की अनस्क्रिप्टेड बात उन्हें इतना हंसा देती है कि उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं. 

यह भी पढ़ें: हर शादीशुदा महिला की लिस्ट में शामिल है 14 साल पुराना ये गाना, मराठी लोकगीत से मिली पहचान, श्रीदेवी के कमबैक ने बनाया सुपरहिट

कीकू ने कपिल शर्मा की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अगर कोई मजाक दर्शकों या मेहमान पर असर नहीं करता, तो कपिल तुरंत स्थिति को संभाल लेते हैं. वह बिना किसी असहजता के ऑफ-स्क्रिप्ट मजाक करके माहौल हल्का बना देते हैं. कीकू के मुताबिक, 13 साल साथ काम करने के बाद अब दोनों एक-दूसरे की सोच को अच्छी तरह समझने लगे हैं, यही वजह है कि शो में उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को हमेशा पसंद आती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiku Sharda, Entertainment, TV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com