विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2017

अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे 'फुंसुख वांगड़ू', जीते 50 लाख

केबीसी में सोनम ने पचास लाख रुपये की धनराशि जीती. लद्दाख में एक स्कूल चलाने वाले सोनम वांगचुक इस धनराशि का प्रयोग वहां पर शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने व विश्वविद्यालय बनाने के लिए करना चाहते हैं.

अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे 'फुंसुख वांगड़ू', जीते 50 लाख
मुंबई: आमिर खान की फिल्म '3 इंडियट्स' तो आपको याद ही होगी. फिल्म में आमिर का किरदार फुंसुख वांगड़ू लदाख के रहने वाले सोनम वांगचुक पर आधारित था, जो हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठ कौन बनेगा करोड़पति खेलते नजर आए. पेशे से इंजीनियर और शिक्षक सोनम 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपने साथी सेवांग के साथ स्पेशल गेस्ट के तौर पर भाग लेने पहुंचे. उन्होंने इस कार्यक्रम में लद्दाखी, फ्रेंच व पंजाबी में अमिताभ बच्चन की फिल्मों के डॉयलाग बोलकर दर्शकों का मनोरंजन किया.

पढ़ें: 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर मुंबई लौटे अमिताभ बच्चन, साथ दिखीं नातिन नव्या और पोती आराध्या
केबीसी में सोनम ने पचास लाख रुपये की धनराशि जीती. लद्दाख में एक स्कूल चलाने वाले सोनम वांगचुक इस धनराशि का प्रयोग वहां पर शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने व विश्वविद्यालय बनाने के लिए करना चाहते हैं.
 
kbc 9 twitter

केबीसी में लद्दाख में सोनम की ओर से चलाए जा रहे स्कूल को भी दिखाया गया, जिसमें लद्दाखी लड़कियां आइस हाकी खेलती नजर आईं. उन्होंने बताया कि इस स्कूल की महिला हाकी टीम तायपे और बैंकाक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व कर जम्मू-कश्मीर के साथ देश का गौरव बढ़ा चुकी हैं. इस पूरे कार्यक्रम में सोनम ने बड़े ही सहज व सूझबूझ से सवालों के जबाव दिए और कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अमिताभ बच्चन को उनके पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता 'पूर्ब चलने के बटोही' कविता सुनाई, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए. 

पढ़ें: लोग समझते थे टीचर, असल में हैं प्यून; पढ़ें KBC-9 में 25 लाख जीतने वाले योगेश शर्मा का कहानी

एपिसोड में सोनम वांगचुक बताते हैं कि उन्होंने एसईसीएमओएल की पहल और लद्दाख के पाठ्यक्रम को कैसे शुरू किया. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उनका स्कूल पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर चलता है और खुद छात्र इसे मैनेज करते हैं. सोनम वांगचुक ने बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश दर्शकों को दिया कि हमें नौकरी देने वाला बनना चाहिए. उनका मानना है कि कुछ नया करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com