KBC Written Update: 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) शो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सबको दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए शुरुआत की. अमिताभ बच्चन (Amitabbh Bachchan) ने विजयादशमी के इस खास मौके पर अपने अंदर के घमंड, अहंकार और ईर्ष्या को खत्म करने की सीख दी. 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के बीते एपिसोड में गुरुग्राम के शैलेश बंसल ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का तेजी से जवाब देकर हॉटसीट पर बैठने का मौका हासिल किया. शैलेश पेशे से केमिकल इंजीनियर हैं. जहां बीते एपिसोड में वह 80,000 जीत पाए तो वहीं आज उन्होंने समझदारी से खेलते हुए 6 लाख 40 हजार रुपये जीते.
KBC Written Update: पेपर बेचकर दीपक बने आईटी कंसलटेंट, जीवन गाथा सुन अमिताभ बच्चन ने दी यह सीख
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
शैलेश के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सही जवाब देकर मेदिनीनगर, झारखंड की दीपज्योति ने हॉटसीट पर बैठने का मौका हासिल किया. हॉटसीट पर बैठने के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दीपज्योति से कहा कि आप थोड़ी मायूस लग रही हैं. इस पर कंटेस्टेंट ने कहा, "आपको सामने देख रही हूं, इसलिए सर." कंटेस्टेंट की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा कि यह घिसा पिटा डायलॉग मत बोलिए. शो के दौरान कंटेस्टेंट ने बताया कि वह स्कूल में बच्चों को एबेकस पढ़ाती हैं, जिसका संबंध गणित से है. दीपज्योति का काम सुनकर खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए. शो में आई दीपज्योति ने अपने परिवार को बखूबी संभाला हुआ है. उनके पिता के जाने के बाद और भाई की मृत्यु के बाद वह अपने परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं. शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट उनकी पसंदीदा कलाकार हैं.
KBC Written Update: इस कंटेस्टंट से हुई ऐसी गलती, खो बैठे सारी धनराशि...
शो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दीपज्योति (Deep Jyoti) से पूछा कि वह जीती हुई धनराशि से क्या करेंगी. इस पर कंटेस्टेंट ने कहा कि इन पैसों से अपनी बहन की शादी करवाने में मदद करेंगी और अपनी मम्मी को एक नया घर दिलवाएंगी.
प्रश्न- 2019 में चेन्नई स्पार्टन्स में फाइनल मैच में कलीकट हीरोज को हराकर किस स्पोर्ट्स लीग का पहला संस्करण जीता था?
सही जवाब- प्रो वॉलीबॉल लीग
प्रश्न- विश्व व्यापार संगठन द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले शब्द एमएफएन का अर्थ क्या है?
सही जवाब- मोस्ट फेवर्ड नेशन
प्रश्न- 2019 में इनमें से कौन से अमेरिका निर्मित लड़ाकू हेलीकॉप्टपर भारतीय वायूसेना में शामिल हुए?
सही जवाब- अपाचे
प्रश्न- इनमें से किस वैज्ञानिक के जन्म दिवस के दिन भौतिक वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिन का निधन हुआ था?
सही जवाब- अल्बर्ट आइंस्टाइन
प्रश्न- संगीतकार के रूप में किसने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 'शर्मा जी वर्मा जी' की जोड़ी में शर्मा जी के नाम से की थी?
सही जवाब- खय्याम
प्रश्न- बहुत अधिक बोलने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले मुहावरे को पूरा कीजिए, _की तरह जबान चलाना?
सही जवाब- कैंची
प्रश्न- टीवी कार्टून धारावाहिक छोटा भीम में भीम क्या खाकर पहले से ज्यादा ताकतवर हो जाता था?
सही जवाब- लड्डू
प्रश्न- इनमें से क्या समय की एक अवधि और क्रिकेट का एक स्कोर भी है?
सही जवाब- सेंचुरी
प्रश्न- प्रेमचंद की कौन सी कहानी इस पंक्ति से शुरू होती है, "जानवरों में गधा सबसे ज्यादा बुद्धिहीन समझा जाता है?"
सही जवाब- दो बैलों की कथा
प्रश्न- इनमें से कौन सा कथन एक अधिक कोण (Obtuse Angle) के लिए सत्य है?
सही जवाब- 90 डिग्री के लिए अधिक है
प्रश्न- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कौन अपनी मृत्यु के बारे में आकाशवाणी सुनने के बाद अपने भांजे को मारना चाहता था?
सही जवाब- कंस
प्रश्न- यह कौन सी फिल्म है?
सही जवाब- राजी
प्रश्न- अक्टूबर 2018 में किस राज्य की शाही लीची को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला है?
सही जवाब- बिहार
प्रश्न- इस छवि में नजर आ रही यह हस्ती किस प्रोडक्शन हाउस की प्रमोटर हैं?
सही जवाब- बालाजी टेलीफिल्म्स
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं