विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2018

KBC 10: प्रीति किमटा नहीं दे पाईं 12वें सवाल का जवाब, जीतीं 6 लाख 40 हजार.. देखें Q&A की पूरी लिस्ट

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) सीजन 10 के लेटेस्ट एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर का सही जवाब देकर हिमाचल प्रदेश की प्रीति किमटा हॉट सीट पर पहुंचीं.

KBC 10: प्रीति किमटा नहीं दे पाईं 12वें सवाल का जवाब, जीतीं 6 लाख 40 हजार.. देखें Q&A की पूरी लिस्ट
KBC 10 में हॉट सीट पर बैठीं प्रीति किमटा
  • केबीसी-10 के हॉट सीट पर प्रीति किमटा
  • हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं प्रीति
  • जीत पाईं 6 लाख 40 हजार
नई दिल्ली: कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) सीजन 10 के 8वें एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर का सही जवाब देकर हिमाचल प्रदेश की प्रीति किमटा हॉट सीट पर पहुंचीं. प्रीति किमटा ठियोग के देहा बलसन गांव में एक टीचर के रूप में कार्यरत हैं. 38 साल की प्रीति की शादी हिमाचल प्रदेश के किशौर गांव में हुई. वह संधु सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल के तौर पर सर्विस कर रही हैं. अमिताभ बच्चन के सामने बैठीं प्रीति काफी उत्साहित और इमोशनल दिखीं. प्रीति किमटा के हसबैंड पशु औषधालय में फार्मासिस्ट हैं और उनके दो बच्चे हैं. फिलहाल प्रीति ने केबीसी (KBC) से सोमवार को 6 लाख 40 हजार रुपए जीते.

KBC 10: हॉट सीट पर बैठने वाले सोमेश यादव से आज यह सवाल पूछेंगे अमिताभ बच्चन, जानें जवाब...

प्रीति किमटा ने फास्टेस्ट फिंगर का सवाल सबसे तेज देते हुए इस हफ्ते की पहली कंटेस्टेंट बन गईं, जिन्होंने हॉट सीट पर कब्जा किया. बता दें कि प्रीति अपने कॉलेज समय में वॉलीबॉल प्लेयर भी रही हैं. इससे जुड़ा सवाल भी केबीसी में पूछा गया. प्रीति ने दो पड़ावों को पार करके 3.20 लाख रुपए जीते. इसके बाद उन्होंने 11वें सवाल का जवाब देकर 6.40 लाख जीता, लेकिन 12 सवाल का उत्तर नहीं पता होने के कारण उन्हें क्विट करना पड़ा.

फास्टेस्ट फिंगर प्रश्न-

भारत में शुरुआत हुई इन सेवाओं को शुरु से आखिरी तक के क्रम में रखे..

A. ऑल इंडिया रेडियो 
B. दूरदर्शन 
C. मोबाइल फोन
D. डायरेक्ट टू होम

अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने के बाद प्रीति किमटा से पूछे गए ये 12 सवाल-

1. इनमें से किन हिंदी मुहावरे का किसी को वचन देना होता है?

A. जुबान देना
B. दिल देना
C. हाथ देना
D. कंधा देना 

सही जवाब - जुबान देना

KBC 10 Exclusive: आर्मी ज्वाइन करने की ये थी वजह, सोनिया यादव ने दिये इन सवालों के जवाब

2. इनमें से किस तरह के कपड़े का नाम उसके आकार पर रखा गया है?

A. पजामा 
B. खाकी
C. जींस 
D. टीशर्ट

सही जवाब - टीशर्ट

3. इनमें से क्या माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एक विकसित प्रोग्राम का नाम है?

A. पैराग्राफ 
B. सेंटेंस
C. वर्ड
D. स्टेटमेंट

सही जवाब - वर्ड

4. इनमें से किस खेल में गेंद को हिट करने के बाद जमीन से छूने पर प्वाइंट बनते हैं?

A. बेसबॉल
B. वॉलीबॉल
C. बास्केटबॉल
D. पोलो

सही जवाब - वॉलीबॉल

KBC 10: अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' का गेम शुरू, शो से जुड़ी 5 खास बातें

5. फसल की कटाई से जुड़े त्यौहार, पोंगल, माघ बिहु और लोहड़ी किस महीने में मनाए जाते हैं?

A. फरवरी
B. मार्च
C. अप्रैल
D. जनवरी

सही जवाब - जनवरी

6. इस गाने के गायक कौन हैं?

A. रफ्तार
B. हनी सिंह
C. बादशाह
D. मीका सिंह

यहां 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का 'तरीफां' गाना बजाया गया, जिसका जवाब प्रीति ने बिना किसी लाइफलाइन का यूज करते हुए जवाब दे दिया.

सही जवाब - बादशाह

बहू-बेटे से पत्नी तक अपने घर पर किस भाषा में बात करते हैं अमिताभ बच्चन, दिया जवाब...

7. लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को इनमें से किस नाम से भी जाना जाता है? 

A. रामानुज
B. रामचरण
C. रमाकांत
D. रमापति

सही जवाब - रामानुज

8. इस स्तनपायी को पहचानिए

A. मीरकैट
B. रेड पांडा
C. स्लोथ
D. कोआला

इस सवाल के साथ एक तस्वीर भी दिखाई दी गई थी. इस सवाल के लिए उन्होंने लाइफलाइन की मदद ली थी.

सही जवाब - रेड पांडा

9. किस राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने 2018 में, पहली बार अपनी सरकार बनाई?

A. हिमाचल प्रदेश
B. सिक्किम
C. त्रिपुरा
D. असम

सही जवाब - त्रिपुरा

शो में पूछा गया- कहां है Great Wall Of China? लड़की ने किया ऐसा कि एंकर ने पकड़ लिया सिर

10. 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसने जीता?

A. तब्बू
B. शबाना आजमी
C. श्रीदेवी
D. सोनम कपूर

सही जवाब - श्रीदेवी

11. भारत के कितने राज्यों की राजधानी के नाम में 'नगर' शब्द आता है?

A. दो
B. तीन
C. एक
D. कोई नहीं

सही जवाब - तीन

12. पीरियोडिक टेबल में, इनमें से क्या एक वास्तविक रासायनिक तत्व का नाम है?

A. अफ्रीकियम
B. एशियम
C. ऑस्ट्रेलियम
D. यूरोपियम

इस सवाल का जवाब प्रीति किमटा नहीं दे सकीं और उन्होंने अपने चौथा लाइफ लाइन भी यूज कर लिया. वह सिर्फ 11 सवालों तक के जवाब दे पाईं और 6 लाख 40 हजार रुपए जीतकर वापस लौटीं.

12वें सवाल का सही जवाब है यूरोपियम.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati, Preeti Kiamta, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com