विज्ञापन

जोधा अकबर के बादशाह अकबर पर फिदा होती थीं लड़कियां, 20 साल के रजत टोकस का पुराना वीडियो वायरल, बोले- बहुत सारे रोमांटिक...

टीवी सीरियल जोधा अकबर में बादशाह अकबर का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत टोकस तो आपको याद होंगे, हाल ही में उनका एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा हैं, जिसमें उनका क्यूट सा लुक नजर आ रहा हैं.

जोधा अकबर के बादशाह अकबर पर फिदा होती थीं लड़कियां, 20 साल के रजत टोकस का पुराना वीडियो वायरल, बोले- बहुत सारे रोमांटिक...
जोधा अकबर शो के बादशाह अकबर पर फिदा होती थीं लड़कियां
नई दिल्ली:

रजत टोकस टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं, जिन्होंने ज़ी टीवी के फेमस शो जोधा अकबर में बादशाह अकबर का किरदार निभाया था. इसके अलावा पृथ्वीराज चौहान जैसे सुपरहिट शोज भी वह कर चुके हैं. हालांकि, अब वह एक्टिंग में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको दिखाते हैं उनके यंग एज का एक वीडियो, जिसमें वह बेहद ही क्यूट लग रहे हैं और एंकर भी उनसे कह रहे हैं कि आपकी क्यूटनेस पर लड़कियां फिदा होती हैं.

रजत टोकस का थ्रोबैक वीडियो

इंस्टाग्राम पेज पर टीवी एक्टर रजत टोकस का एक वीडियो शेयर किया गया हैं. इस वीडियो में एक इंटरव्यू के दौरान एंकर रजत से कहते हैं कैसा लगता है यह सुनकर कितनी सारी लड़की आपकी दीवानी हैं? इस पर रजत कहते हैं कि मैं 20 साल का हूं, खुशी होती है सुनकर, लेकिन मुझे काम के लिए पहचाना जाएगा तो ज्यादा खुशी होगी और मैं ज्यादा मेहनत करूंगा. जब रजत से पूछा गया कि बहुत सारे रोमांटिक रोल आपने किए हैं, पर्सनल लाइफ में रोमांस की क्या जगह है? तो उन्होंने कहा कि अभी तक रोमांस करने का मौका नहीं मिला, जब रोमांस की उम्र थी तब से ही मैंने काम करना शुरू कर दिया. अभी मुझे काम पर फोकस करने दीजिए. सोशल मीडिया पर रजत टोकस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और कई लोग इसे लाइक कर चुके हैं.

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

रजत टोकस का एक्टिंग करियर

रजत टोकस में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और कई फिल्मों में नजर आए. इसके अलावा टीवी शो धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान में वह सम्राट पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभाकर फेमस हुए. साथ में जोधा अकबर, नागिन, चंद्र नंदिनी, तेरे लिए, धर्मवीर जैसे कई शोज उन्होंने किए. रजत की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सृष्टि नैय्यर से 2015 में शादी की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com