विज्ञापन

माही विज से तलाक के बाद जय भानुशाली ने बताया- मां के साथ रहती है बेटी तारा, डेटिंग लाइफ पर कहा- क्यों दुखती नस दबा रहे

जय भानुशाली ने कहा- बेटी तारा ज्यादातर मां माही विज के साथ रहती है, मैं इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा. 

माही विज से तलाक के बाद जय भानुशाली ने बताया- मां के साथ रहती है बेटी तारा, डेटिंग लाइफ पर कहा- क्यों दुखती नस दबा रहे
माही विज से तलाक के बाद जय भानुशाली ने डेटिंग लाइफ पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

टीवी एक्टर और होस्ट जय भानुशाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की. पत्नी माही विज से आधिकारिक तौर पर अलग होने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है. साथ ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर भी मजेदार अंदाज में जवाब देकर फैंस का दिल जीता. दरअसल, जय भानुशाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' (एएमए) सेशन रखा था. इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, "तारा किसके साथ रहती है?" 

सिंगल होने पर दिया जय भानुशाली ने जवाब

इस सवाल का जवाब देते हुए जय भानुशाली ने कहा, "तारा ज्यादातर अपनी मम्मी के साथ रहती है और कभी-कभी मेरे साथ भी रहती है." इसी सेशन में एक अन्य फैन ने उनसे पूछा, "क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?" इस पर जय ने अपने खास कॉमिक स्टाइल में जवाब दिया, "क्यों दुखती नस दबा रहे हो... इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं." जय भानुशाली के इस मजाकिया जवाब से साफ इशारा मिला कि फिलहाल वह सिंगल हैं. उन्होंने खुद की तुलना बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से की, जिन्हें इंडस्ट्री के सबसे चर्चित बैचलर्स में गिना जाता है. 

ये भी पढ़ें- समीर अंजान ने इस फिल्म के 10 घंटों में लिखे 10 गाने, सोनू निगम, शान, केके और सुखविंदर सिंह ने दी आवाज

जय भानुशाली और माही विज हुए अलग

बता दें कि जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी. इसी साल दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की घोषणा की. हालांकि, अलग होने के बावजूद, दोनों अपनी बेटी तारा की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उसके साथ बिताए खास पलों की झलक भी साझा करते रहते हैं. हाल ही में तारा अपनी मां माही विज के साथ दुबई घूमने गई थीं. वहीं, माही भानुशाली ने अपनी बेटी को मिनी कूपर कार भी गिफ्ट की, जिसकी काफी चर्चा हुई थी. 

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया 31 साल पुराने गाने को कल्ट क्लासिक, डायरेक्टर ने किया था 24 बार रिजेक्ट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jay Bhanushali, Mahhi Vij, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com