Hina Khan ramp walk: पिछले दिनों कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने ब्राइडल लुक में रैंप वॉक किया था, जिसके लिए उन्हें तारीफ और फैंस की सराहना मिली. लेकिन अब मंगलवार को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए उन्होंने रैंप वॉक किया. मनीष मल्होत्रा ने यह शो भारत के सार- सेवा, साहस, संस्कृति (सेवा, साहस, विरासत) का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया था. भारतीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन (इंडियन माइनॉरिटीज फाउंडेशन) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी औ सोनाली बेंद्रे समेत बॉलीवुड के कई स्टार शामिल हुए. 'नमो भारत: वॉक फॉर करेज, वॉक फॉर सर्विस और वॉक फॉर हेरिटेज' कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के हिस्से के रूप में किया गया, जो 17 सितंबर (पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन) से 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी की जयंती) तक मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के सेवा, साहस और संस्कृति के विजन को प्रदर्शित करते हुए एक फैशन शो का आयोजन किया गया.
हिना खान भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए खूबसरत लुक में रैंप वॉक पर उतरीं. पिंक कलर के खूबसूरत सूट और हाथ में गजरा पहने हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि कुछ फैंस उन्हें आराम करने की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिना खान के अलावा सोनाली बेंद्रे और ताहिरा कश्यप, (कैंसर का इलाज करा रहीं) ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में जिंदा बची दिव्या सालस्कर और देविका रोटावन के साथ रैंप पर कदम रखा.
गौरतलब है कि स्तन कैंसर से लड़ रहीं एक्ट्रेस हिना खान की इन दिनों कीमोथेरेपी चल रही है. 2 अक्टूबर यानी आज वो सैंतीस साल की हो गई हैं. हाल ही में वह गोवा वेकेशन पर मां और बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ पहुंची थीं
बता दें, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार के लिए मशहूर हिना ने 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 8', 'बिग बॉस 11' और 'बिग बॉस 14' में हिस्सा लिया है. वह 'हैक्ड', 'विशलिस्ट' और एक लघु फिल्म 'स्मार्टफोन' का भी हिस्सा रही हैं. हिना ने 'भसूड़ी', 'रांझणा', 'हमको तुम मिल गए', 'पत्थर वारगी', 'बारिश बन जाना', 'मैं भी बर्बाद ', 'मोहब्बत है', 'बरसात आ गई' जैसे म्यूजिक वीडियो और असीस कौर एवं साज भट्ट के हालिया ट्रैक 'हल्की हल्की सी' में अभिनय किया है. जबकि हिना ने हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल के साथ 'शिंदा शिंदा नो पापा' से पंजाबी फिल्म में भी डेब्यू किया था. उनकी अगली फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं