विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2020

हिना खान का Video हुआ वायरल, 'क्या बात है' पर धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस देती आईं नजर

हिना खान (Hina Khan) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

हिना खान का Video हुआ वायरल, 'क्या बात है' पर धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस देती आईं नजर
हिना खान (Hina Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने स्टेज पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) इन दिनों खूब सुर्खियों में है. शो के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. इस सीजन में हिना खान (Hina Khan), सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और गौहर खान सीनियर्स के रूप में पहुंचे हैं. जो जूनियर्स पर अपना हुक्म चला रहे हैं. इसी बीच हाल ही में हिना खान (Hina Khan Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हिना स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. वीडियो में हिना खान 'क्या बात है (Kya Baat Ay)' गाने पर धमाकेदार डांस कर रही हैं. एक्ट्रेस को वीडियो को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है. 

हिना खान (Hina Khan) के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "शेर खान द्वारा शानदार एक्ट का थ्रोबैक वीडियो." बता दें, हिना खान (Hina Khan Video) का यह वीडियो बिग बॉस 14  के ग्रैंड प्रीमियर का है. इस वीडियो के अब डेढ़ लाख व्यूज पूरे होने वाले हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो में ब्लैक कलर का प्रिंटिड आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. हिना खान के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.


बता दें कि बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में रूबिना दिलाइक (Rubina Dilaik), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin), निशांत सिंह मलकानी (Nishant Singh Malkhani), राहुल वैद्य (Rahul Vaidya), शार्दूल पंडित (Shardul Pandit), शहजाद देओल (Shehzad Deol), निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli), सारा गुरपाल (Sara Gurpal), जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu), पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) और राधे मां (Radhe Maa) जैसे कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. हालांकि, सारा गुरपाल को पहले हफ्ते में घर से बेघर कर दिया गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Video, Hina Khan Video Viral, Hina Khan Dance Video, Hina Khan Instagram, Hina Khan Dance On Kya Baat Ay Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com