विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2020

हिना खान का Video हुआ वायरल, शर्माते हुए बोलीं- ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में...

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हिना काजोल (Kajol) का फेमस डॉयलाग बोलती नजर आ रही हैं.

हिना खान का Video हुआ वायरल, शर्माते हुए बोलीं- ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में...
हिना खान (Hina Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने काजोल के डॉयलाग पर दिए एक्सप्रेशंस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं और नए-नए वीडियो के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं. हिना खान (Hina Khan) नियमित अंतराल पर अपनी स्टाइलिश फोटो शेयर करती हैं. अब हाल ही में  हिना खान (Hina Khan Video) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल (Kajol) का डॉयलाग बोलती नजर आ रही हैं.

A post shared by HK (@realhinakhan) on


एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इस वीडियो में शर्माते हुए कह रही हैं, "ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में, अन्देखा अंजाना कोई आने लगा ख्यालों में. आंखों की खिड़की पर कोई सांया-सा लहराता है." हिना खान (Hina Khan) का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दमदार पहचान बनाई. इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हाल ही में हिना खान बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में सीनियर कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Video, Hina Khan Video Viral, Hina Khan Speaking Kajol Expression, Hina Khan Instagram, Hina Khan DDLJ Dialogue, Hina Khan Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com