विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2020

Hina Khan मालदीव में बीच पर रेत से खेलती आईं नजर, मस्ती करते हुए Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में हिना बीच पर खेलती नजर आ रही हैं.

Hina Khan मालदीव में बीच पर रेत से खेलती आईं नजर, मस्ती करते हुए Video हुआ वायरल
हिना खान (Hina Khan) का वीडियो हुआ वायरल
  • हिना खान का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस बीच पर खेलती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

'ये रिश्ता क्या कहता कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रॉकी और परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. हिना लगातार अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हिना खान (Hina Khan Video) बीच पर रेत से खेलती नजर आ रही हैं. वीडियो में हिना खान काफी जबरदस्त लग रही हैं. हिना खान का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. 

एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इस वीडियो में ब्लैक कलर के आउटफिट और व्हाइट कैप में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इस वीडियो में खूब मस्ती कर रही हैं. हिना खान इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

हिना खान (Hina Khan) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर नजर आई थीं. फैन्स को उनका गेम पसंद भी आया था. इसी साल हिना खान की वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' भी रिलीज हुई थी. इसके अलावा वह नागिन के चौथे सीजन में नागेश्वरी का रोल भी करती नजर आई थीं. हिना खान ने अपने टीवी करियर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. वह बॉलीवुड फिल्म 'हैक्ड' में भी काम कर चुकी हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Video, Hina Khan Video Viral, Hina Khan Instagram, Hina Khan Viral Video, Hina Khan Enjoying On Beach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com