- हिना खान ने केयर नी करदा सॉन्ग पर किया डांस
- वीडियो में जबरदस्त अंदाज में थिरकती दिखीं एक्ट्रेस
- हिना खान का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
टीवी से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली हिना खान (Hina Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हिना खान ने अनपी एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता ही है, साथ ही अपने स्टाइल के लिए भी एक्ट्रेस हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. हिना खान का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'केयर नी करदा' (Care Ni Karda) सॉन्ग पर एक्सप्रेशंस देते हुए और डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं. हिना खान ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम रील से शेयर किया है जिसपर अभी तक करीब 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिना खान (Hina Khan) वीडियो में व्हाइट और ऑरेंज आउटफिट में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी जबरदस्त लग रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस पहले 'केयर नी करदा' सॉन्ग पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती हैं. इसके बाद वह इसी गाने प नाचना शुरू कर देती हैं. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस कांची सिंह ने हिना खान की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्यूटी...." एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कमेंट्स का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे पहले हिना खान ने अपना एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह ट्रेडिशनल ड्रेस पहने ये रिश्ता क्या कहलाता है के गाने पर एक्सप्रेशंस देती हुई दिखाई दे रही थीं.
हिना खान (Hina Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही वेबसीरीज विशलिस्ट में नजर आने वाली हैं. इससे पहले हिना खान ने शो नागिन के जरिए एक बार फिर से धमाल मचाकर रख दिया था. भले ही हिना खान शो के केवल तीन ही एपिसोड्स में दिखाई दी थीं, लेकिन अपने अंदाज में उन्होंने धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. हिना खान ने इसी साल फिल्म हैक्ड के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इस फिल्म में उनके साथ टीवी एक्टर रोहन शाह ने मुख्य भूमिका अदा की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं