विज्ञापन

गौरव खन्ना की बीवी इंटीमेट सीन करने पर हुईं ट्रोल, बताया पर्दे के पीछे का सच

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में पति गौरव खन्ना के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब आकांक्षा अपने नए शो ‘दिल, धोखा और डिजायर’ को लेकर चर्चा में हैं.

गौरव खन्ना की बीवी इंटीमेट सीन करने पर हुईं ट्रोल, बताया पर्दे के पीछे का सच
गौरव खन्ना की पत्नी ने बताया कैसे शूट होता है इंटीमेट सीन

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. बिग बॉस 19 के फैमिली वीक में पति गौरव खन्ना के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब आकांक्षा अपने नए शो ‘दिल, धोखा और डिजायर' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है. इसी वजह से शो और आकांक्षा दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं. प्रमोशन के दौरान जब उनसे इंटीमेट सीन्स को लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने बेझिझक और साफ शब्दों में अपनी बात रखी.

फिल्मीबीट से बातचीत में आकांक्षा चमोला ने बताया कि इंटीमेट सीन्स की शूटिंग पूरी तरह से सेंसर बोर्ड की गाइडलाइंस के तहत की जाती है. उन्होंने कहा कि आज के समय में कानून काफी सख्त हो चुके हैं और सेट पर हर चीज़ नियमों के अनुसार होती है. एक्ट्रेस के मुताबिक, वह और उनके को-स्टार्स शूटिंग के दौरान अपने कंफर्ट जोन में ही रहते हैं और किसी भी तरह का दबाव नहीं होता.

आकांक्षा ने अपने डायरेक्टर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अगर निर्देशक सहयोगी न हों, तो ऐसे सीन्स करना मुश्किल हो सकता है. उन्होंने बताया कि सेट पर पूरी टीम की प्राथमिकता यह होती है कि खासतौर पर फीमेल कलाकार खुद को सुरक्षित और सहज महसूस करे. इसके अलावा शूटिंग के दौरान इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर भी मौजूद रहते हैं, जो कलाकारों की सीमाओं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं.

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि ऐसे सीन्स से पहले कलाकारों को वर्कशॉप ट्रेनिंग दी जाती है. इन वर्कशॉप्स में एक-दूसरे के कंफर्ट जोन को समझाया जाता है, ताकि किसी तरह की झिझक न रहे. आकांक्षा के अनुसार, सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि भरोसा और प्रोफेशनल समझ भी बहुत जरूरी होती है. यही वजह है कि प्रोडक्शन हाउस इन सीन्स को शूटिंग शेड्यूल के बीच में रखते हैं, जब कलाकार एक-दूसरे के साथ पहले से सहज हो चुके होते हैं.

यह भी पढ़ें: 20 मिलियन व्यूज के साथ सलमान खान का जलवा बरकरार! बिग बॉस 19 बना 2025 का नंबर-1 ओटीटी रियलिटी शो

इस बीच आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर भी अफवाहें उड़ी थीं. हालांकि एक्ट्रेस ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ कहा कि वह सिर्फ अपने नए शो का प्रमोशन कर रही थीं और लोगों ने उसे गलत समझ लिया.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com