सोनी टीवी के कुकिंग बेस्ट रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों खूब चर्चा में हैं. जहां शो के विनर को लेकर बीते दिनों खबरें चर्चा में रही तो वहीं फराह खान को कॉन्ट्रोवर्शियल स्टेटमेंट के चलते काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. वहीं कई बार उन्हें ऑडियंस की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा. इसी बीच फराह खान ने हाल ही में सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के एक कंटेस्टेंट माफी मांगते हुए उनकी कुकिंग की तारीफ की है. दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में 6 सेमीफाइनलिस्ट चुनौतीपूर्ण बार्टर टेस्ट देखने को मिला. जहां तेजस्वी प्रकाश के प्रभावशाली खाना पकाने के स्किल ने जजों को हैरान कर दिया, जिससे उन्हें अपनी डिश के लिए प्रतिष्ठित 'स्पूक टैप' भी मिला.
एपिसोड में फराह खान ने तेजस्वी की पहले की आलोचना के लिए खेद व्यक्त किया. तेजस्वी के जर्नी से खुश होकर फराह ने कहा, "मैं पहले आप पर चिल्लाने के लिए आपसे माफी मांगती हूं. आप बहुत अच्छा खाना बनाती हैं, और आपकी जर्नी वास्तव में प्रेरणादायक रही है. आप फिनाले में होने की हकदार हैं." इस हार्दिक माफी ने प्रतियोगियों और जजों के बीच इमोशनल रिलेशन को उजागर किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि पिछले दिनों तेजस्वी शो में कहती दिखी थीं, 'मुझे गणपति बप्पा ने सब दिया है, तो आपको बता दूं मुझे सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे शो करने की कोई जरूरत नहीं है, इस शो को मैं ना तो शोहरत के लिए कर रही हूं और ना ही दौलत के लिए'. इस पर फराह खान का भी रिएक्शन देखने को मिला था.
बता दें, तेजस्वी प्रकाश की करण कुंद्र से इन दिनों शादी की खबरें चर्चा में हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड के पेरेंट्स से पहली मुलाकात के बारे में जिक्र किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं