आज सुनील ग्रोवर टीवी और फिल्मों का बड़ा नाम हैं. उनकी मिमिक्री और कई किरदार दर्शकों के बीच बेहद पसंद भी किए जाते हैं. लेकिन उनके करियर की शुरुआत जिस शो से हुई. उसकी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. खास बात ये है कि उस शो के सिर्फ 10 एपिसोड बने थे. फिर भी उसने ऐसी पहचान बनाई कि दशकों बाद भी लोग उसे नहीं भूले. इतना ही नहीं कोरोना लॉकडाउन के दौरान उसे दोबारा टीवी पर दिखाया गया और दर्शकों ने फिर उतना ही प्यार दिया. दिलाया था. उसी मजेदार शो से सुनील ग्रोवर के करियर की शुरुआत भी हुई थी.
सुनील ग्रोवर को मिला था फर्स्ट ब्रेक
जिस शो ने सुनील ग्रोवर के करियर को शुरुआती उड़ान दी, उसका नाम था फ्लॉप शो. नाम भले ही फ्लॉप शो था लेकिन ये हुआ बड़ा हिट था. हास्य और व्यंग्य से गंभीर समस्याओं को उठाने वाले जसपाल भट्टी का ये एक दिलचस्प शो था. सुनील ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो चंडीगढ़ में कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे. तब जस्पाल भट्टी ऑडिशन लेने उनके कॉलेज पहुंचे थे.सुनील ने यूं ही ऑडिशन दे दिया. उन्हें लगा कि उनका परफोर्मेंस कुछ खास नहीं रहा. लेकिन जस्पाल भट्टी ने उनका टैलेंट पहचाना और उन्हें चुन लिया. उस समय मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे. इसलिए भट्टी की टीम का एक मेंबर खुद उन्हें ये खुशखबरी देने पहुंचा था.
ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने कहा उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को दिलाई पहचान, बोले- रवि किशन को 25000 रुपए मिलते थे और मुझे 1 लाख
दूरदर्शन का 10 एपिसोड वाला शो
फ्लॉप शो का टेलिकास्ट 1989 में दूरदर्शन पर हुआ था. इस शो को जस्पाल भट्टी ने लिखा और निर्देशित किया था. उनकी पत्नी सविता भट्टी इसकी प्रोड्यूसर थीं और उन्होंने भी इसमें एक्टिंग की थी. हैरानी की बात ये है कि इस शो के केवल 10 एपिसोड बनाए गए थे. बावजूद इसके ये इंडियन टेलीविजन के सबसे यादगार कॉमेडी सटायर शो में गिना जाता है.
कोरोना के दौर में फिर आया टीवी पर
साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन ने फ्लॉप शो का दोबारा टेलिकास्ट किया. नई पीढ़ी ने भी इसे पसंद किया जबकि पुराने दर्शकों के लिए ये यादों का सफर बन गया. यही वजह है कि इतने कम एपिसोड वाला ये शो आज भी भारतीय टीवी इतिहास का एक क्लासिक माना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं