विज्ञापन

शोएब से निकाह के बाद Dipika Kakar ने पहली शादी से हुई बेटी को छोड़ा अकेले! अब जूझ रहीं कैंसर से, एक्ट्रेस बोलीं- बेटी को...

दीपिका कक्कड़ की सिस्ट यानी पेट में गांठ फिर से वापस आ गई है. हालांकि इसका पता शुरुआती स्टेज में ही चल गया है, लेकिन परिवार थोड़ा परेशान है क्योंकि ऐसा एक साल से भी कम समय में दोबारा हो गया है. इधर दीपिका पर आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने अपनी पहली शादी से हुई बेटी को छोड़ दिया है.

शोएब से निकाह के बाद Dipika Kakar ने पहली शादी से हुई बेटी को छोड़ा अकेले! अब जूझ रहीं कैंसर से, एक्ट्रेस बोलीं- बेटी को...
Dipika Kakar इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं

टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की सिस्ट यानी पेट में गांठ फिर से वापस आ गई है. हालांकि इसका पता शुरुआती स्टेज में ही चल गया है, लेकिन परिवार थोड़ा परेशान है क्योंकि ऐसा एक साल से भी कम समय में दोबारा हो गया है. इधर इस बीच एक पुराना विवाद फिर से सामने आ गया है. दीपिका पर आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने अपनी पहली शादी से हुई बेटी को छोड़ दिया है. इस पर दीपिका की सफाई भी सामने आ चुकी है. दीपिका कक्कड़ को एक अफवाह की वजह से बहुत ज्यादा नफरत का सामना करना पड़ा, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अपनी पहली शादी से हुई बेटी को छोड़ दिया है.

पिछले साल, अपने YouTube चैनल के लिए नयनदीप रक्षित को दिए एक इंटरव्यू में, उन्होंने अपनी जिंदगी और ट्रोल होने के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि इसका उन पर बहुत बुरा असर पड़ा था. उन्होंने कहा कि किसी मां पर अपनी बेटी को छोड़ने जैसे झूठे आरोप लगाने से पहले लोगों को सोचना चाहिए.

क्या बोलीं दीपिका कक्कड़?

दीपिका ने आगे बताया कि उन आरोपों का उन पर गहरा असर पड़ा था, क्योंकि उस समय वह प्रेगनेंट थीं, उनका बेटा रूहान का जन्म होने वाला था. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि जब उनका बच्चा आएगा, तो लोग उसके बारे में भी वैसी ही बातें कहेंगे, जबकि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं थी. उन्होंने यह भी बताया कि रूहान उनका पहला बच्चा है और पहली शादी से उनकी कोई बेटी नहीं है.

शोएब ने भी दी सफाई

इससे पहले, अपने एक यूट्यूब व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के अपनी बेटी को छोड़ने की अफवाहों पर सफाई दी थी. उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी पर इसका मानसिक रूप से बुरा असर पड़ा था, क्योंकि लोग उनके बारे में तरह-तरह की बातें कह रहे थे.

यह भी पढ़ें: Anupamaa Update: अनुपमा गोवा में जीरो से नई शुरुआत! अनुपमा का बड़ा फैसला, कैफे खोलने का सपना या नई मुसीबत?

उन्होंने कहा, ‘मैं आज यह बिल्कुल साफ-साफ कह रहा हूं कि यह खबर झूठी है. जिस व्यक्ति ने यह गलत खबर फैलाई है, उसका मकसद साफ नहीं है. वह मानसिक रूप से प्रभावित थी. उसे बहुत सी बातें कही गई थीं'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Kakar, Actress Dipika Kakar, Dipika Kakar Cancer, Dipika Kakar Health, Shoaib Ibrahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com