विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2020

पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ नजर आईं 'रामायण' की 'सीता', Photo शेयर कर बोलीं- यह पहली बार था जब...

'रामायण' (Ramayan) में 'सीता' का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी पुरानी तस्वीरों को साझा कर अपनी जिंदगी के खास लम्हों के बारे में बताती रहती हैं.

पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ नजर आईं 'रामायण' की 'सीता', Photo शेयर कर बोलीं- यह पहली बार था जब...
दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) पूर्व पीएम राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के साथ आईं नजर
  • दीपिका चिखलिया पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ आईं नजर
  • एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कहा कि यह पहली बार था जब हमें...
  • दीपिका चिखलिया की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:
'रामायण' (Ramayan) में 'सीता' का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी पुरानी तस्वीरों को साझा कर अपनी जिंदगी के खास लम्हों के बारे में बताती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह 'रामायण' की पूरी टीम के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि यह पहली बार है जब हमें सम्मानित किया गया था. एक्ट्रेस ने कहा कि हमें पीएम से मिलने के लिए दिल्ली से फोन आया था.

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) की इस फोटो में उनके साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi), राम का किरदार अदा करने वाले अरुण गोविल, रामानंद सागर और कई लोग नजर आ रहे हैं. फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "यह पहली बार है जब हमें सम्मानित किया गया था. हमें एहसास हुआ कि हम एक विरासत रामायण का हिस्सा थे. हमने इतिहास रच दिया था. उस दिन को याद करते हुए जब हमें पीएम से मिलने के लिए दिल्ली से कॉल गई थी." बता दें कि दीपिका चिखलिया ने इससे पहले भी कई तस्वीर साझा की थीं. अपनी एक फोटो में रामायण की सीता पीएम नरेंद्र मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ भी दिखाई दी थीं.

बता दें कि 'रामायण' (Ramayan) में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने के बाद दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने 90 के दशक की शुरुआत में अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत की थी. उन्होंने 1991 में भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर बड़ौदा से जीत हासिल की थी. इससे इतर दीपिका चिखलिया आखिरी बार आयुष्मान खुराना की बाला में यामि गौतम की मम्मी का किरदार निभाती नजर आई हैं. इससे इतर दीपिका चिखलिया ने बताया था कि वह बॉलीवुड वर्जन की रामायण में राम के तौर पर ऋतिक रोशन, सीता के तौर पर आलिया भट्ट और लक्ष्मण के तौर पर वरुण धवन को देखना पसंद करेंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Chikhlia, Sita, Dipika Chikhlia Aka Sita, Ramayan, Dipika Chikhlia With Rajiv Gandhi, Late Pm Rajiv Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com