रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है और जैसे-जैसे फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही हैं, उत्साह और भी बढ़ता जा रहा है. हाल ही में आए टीजर ने इस एक्साइटमेंट को एक नया लेवल दे दिया है. फिल्म की स्टार कास्ट भी लगभग फाइनल मानी जा रही है और अब एक और बड़ा नाम इस लिस्ट में जुड़ने की खबर है. छोटे पर्दे पर भगवान शिव बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर अब बड़े पर्दे पर भी उसी रूप में नजर आ सकते हैं, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है.
स्टार कास्ट में दिखेगा पावरफुल कॉम्बिनेशन

रामायणम् में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि माता सीता का रोल साई पल्लवी निभाएंगी. रावण के रूप में यश, हनुमान के किरदार में सनी देओल और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे दिखाई देंगे. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवान शिव का रोल मोहित रैना निभा सकते हैं, जो पहले भी इस अवतार में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना के 30वें बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें, पिता ने तोहफे में दिया बंगला, पति विजय के साथ आईं नजर
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर

मोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था. उन्होंने अपना एक्टिंग करियर 2004 में टीवी सीरियल ‘अंतरिक्ष' से शुरू किया. इसके बाद 2008 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘डॉन मुथु स्वामी' में काम किया. इसके बाद मोहित ने ‘चेहरा' और ‘गंगा की धीज' जैसे टीवी शो में भी काम किया. हालांकि उन्हें असली पहचान 2011 में टीवी सीरियल ‘देवों के देव…महादेव' से मिली. इस शो में भगवान शिव का किरदार निभाकर मोहित घर-घर में पॉपुलर हो गए. मोहित सिर्फ टेलीविजन शो में ही नजर नहीं आए हैं बल्कि आदित्य धर की उरी में में भी दिखाई दे चुके हैं. उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया. इसके अलावा ‘शिद्दत', ‘मिसेज सीरियल किलर' और ‘इश्क-ए-नादान' में भी नजर आए. वेब सीरीज ‘काफिर' और ‘मुंबई डायरीज' में भी उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया.
मोहित रैना की नेटवर्थ
नेटवर्थ की बात करें तो करीब दो दशकों के करियर में मोहित रैना ने अच्छी खासी पहचान और संपत्ति दोनों कमाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार 2025 तक उनकी नेटवर्थ करीब 64 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है और हर महीने उनकी कमाई लगभग 10 लाख रुपये बताई जाती है.
दो हिस्सों में आएगी रामायणम्
नितेश तिवारी इस बड़े प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज करने की प्लानिंग है. पहला पार्ट दिवाली 2026 के आसपास रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा 2027 में आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के हनुमान दारा सिंह की पोती पर टिकीं फैंस की नजरें, पापा विंदू दारा सिंह और मां के साथ दिखीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं