- दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल
- एक्ट्रेस ने बीच पर कराया फोटोशूट
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) भले ही इन दिनों टीवी के किसी शो में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपना पहला सीरियल 'दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum)' से ही लाखों लोगों के दिलों में खास पहचान बनाने में कामयाब रहीं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में दीपिका सिंह बीच पर फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने डेनिम जैकेट पहनी हुई है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में दीपिका जहां काफी खुश लग रही हैं, वहीं, वह बीच पर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्योंकि यह ट्रेंडिंग है." दीपिका सिंह (Deepika Singh) के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं