टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका सिंह (Deepika Singh) जिन्होंने सीरियल 'दिया और बाती हम' से हर घर में पहचान बनाई थी, आज वो फैन्स के बीच काफी फेमस हो गई हैं. उन्होंने इसी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. दीपिका सिंह (Deepika Singh) को उनके एक्टिंग के साथ-साथ उनके शानदार डांस के लिए भी जाना जाता है. दीपिका अकसर फैन्स के साथ अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आते हैं. इसी क्रम में उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है लेकिन ये कोई डांस वीडियो नहीं बल्कि इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैन्स को एक सलाह दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में वो फैन्स से कहती है कि, प्यार भी कोई करने की चीज़ है. पागल हो क्या, करना है तो मुझे follow करो'. वहीं वीडियो में वो कई अजीब से मुंह बनती हुई भी नजर आ रही हैं. फैन्स भी उनके इस वीडियो को देख खूब ठहाके लगा रहे हैं. एक फैन ने लिखा है 'अरे वाह क्या एक्टिंग की है', तो किसी ने लिखा 'कर लिया फॉलो अब खुश'.
गौरतलब है, दीपिका सिंह (Deepika Singh) का 'दिया और बाती हम' सीरियल से पॉपुलेरिटी का ग्राफ बढ़ा. जिसके बाद उन्होंने 2 मई साल 2014 को इस सीरियल के डायरेक्टर से शादी कर ली. दीपिका का एक बेटा भी है. एक्ट्रेस का स्क्रीन से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद अब वे जल्द ही अपने पति द्वारा निर्देशित 'कमा के खाले' फिल्म में नजर आएंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं